scriptRashifal -15 October 2021: दशहरे का राशिफल, जानें श्रीराम जी के आशीर्वाद से कैसा रहेगा आपका शुक्रवार? | Horoscope 15 October 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Rashifal -15 October 2021: दशहरे का राशिफल, जानें श्रीराम जी के आशीर्वाद से कैसा रहेगा आपका शुक्रवार?

locationभोपालPublished: Oct 14, 2021 04:52:09 pm

क्या कहते हैं 15 अक्टूबर 2021 को आपके ग्रह

rashifal

horoscope

हर जातक की राशि उसकी कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शुक्रवार friday, 15 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

Aaj Ka Rashifal -Today Horoscope
IMAGE CREDIT: patrika
Aries Daily Horoscope 15 October 2021 आज का मेष राशिफल
परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा ।व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान देना शुरु करते हुए समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
Taurus Daily Horoscope 15 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
अपने कॅरियर को ले कर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
Read more – Shradh Parv: पितर ने आपको आशीर्वाद दिया या श्राप? ऐसे पहचानें

Gemini Daily Horoscope 15 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
आज खुशखबरी मिलने का दिन है। व्यस्त रहें मस्त रहें। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। अपने दुःख को छुपा रहे हैं।
Cancer Daily Horoscope 15 October 2021 आज का कर्क राशिफल
आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी। दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास न करें।
Read more – Dussehra 2021-इस बार क्या है खास? जानें शुभ समय व महत्व

rashi parivartan
Leo Daily Horoscope 15 October 2021 आज का सिंह राशिफल
अपनी बातों से लोगो को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।
Virgo Daily Horoscope 15 October 2021 आज का कन्या राशिफल
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। वाणी संयम आवश्यक है।

Read more – Pradosh Vrat 2021: दशहरे के दूसरे दिन प्रदोष व्रत, जानें महत्व और पूजा का समय
Libra Daily Horoscope 15 October 2021 आज का तुला राशिफल
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आज सोच समझकर ही बोलें। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे।
Scorpio Daily Horoscope 15 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
Read more – Karwa Chauth 2021: करवा चौथ इस बार क्यों है बेहद खास? जानें दिनांक

rashi parivartan
Sagittarius Daily Horoscope 15 October 2021 आज का धनु राशिफल
व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे।
Capricorn Daily Horoscope 15 October 2021 आज का मकर राशिफल
व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। अपने काम करने के तरीकों को बदलें। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना हैं। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए।
Read more – October 2021 Rashi Parivartan List : अक्टूबर 2021 के राशि परिवर्तन, जानें कब कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी राशि

Aquarius Daily Horoscope 15 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
दिन उपयुक्त है। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहने के बावजूद आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा।
Read more – Monthly Horoscope 2021: अक्टूबर 2021 में इन राशिवालों का चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये माह?

Pisces Daily Horoscope 15 October 2021 आज का मीन राशिफल
दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे। आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा।

Read more – Navratra 2021: सपने में हुए भगवान के दर्शन तो समझिए चमकने वाली है आपकी किस्मत
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो