scriptHoroscope 18 August 2021 : श्री गणेश जी की कृपा से इन दो राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार? | Horoscope 18 August 2021 ka rashifal daily astrology | Patrika News

Horoscope 18 August 2021 : श्री गणेश जी की कृपा से इन दो राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार?

locationभोपालPublished: Aug 17, 2021 04:29:53 pm

18 अगस्त को आपके ग्रह क्या कहते हैं ?

wednesday rashifal

wednesday Horoscope

ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की गति समस्त जगत को प्रभावित करती है। वहीं जानकारों के अनुसार भी ग्रहों में हो रहे परिवर्तनों का असर हर रोज सभी 12 राशियों पर होता है। इसी के कारण हर दिन प्रत्येक राशि का फलादेश बदल जाता है। और हर दिन ग्रहों की स्थिति के आधार पर आने वाला फलादेश ही दैनिक राशिफल कहलाता है।

आइये समझते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक बुधवार wednesday, 18 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

astro planets
: Aries Daily Horoscope 18 August 2021 आज का मेष राशिफल
समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
: Taurus Daily Horoscope 18 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ भी करने का मन नहीं होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव।जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करे। लेन देन में सावधानी रखें।
Read more – Rain Astrology: बारिश के योग

Gemini Daily Horoscope 18 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। वाहन सुख संभव। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। यात्रा हो सकती है।
Cancer Daily Horoscope 18 August 2021 आज का कर्क राशिफल
किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें और फिर समझ में आने के बाद ही उस पर निर्णय लें। आज जो भी कार्य करें उसके प्रति समर्पित रहने से सफलता की प्राप्ति होगी। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे।न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
Read more – Sun Transit August 2021: ग्रहों के राजा सूर्य क्यों हैं विशेष

suryadev
Leo Daily Horoscope 18 August 2021 आज का सिंह राशिफल
समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय से भूमि संबंधी कार्य रुका हुआ है उसके प्रति आप लापरवाही न करें। अन्यता भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है। समय रहते कार्यवाही करें।
Virgo Daily Horoscope 18 August 2021 आज का कन्या राशिफल
आज पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है। किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास रखें और हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
Read more- सूर्य और शनि के मध्य दृष्टिगत संबंध हुए खत्म, अब ये होगा

Libra Daily Horoscope 18 August 2021 आज का तुला राशिफल
कार्यों में रुकावट के बीच कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते है।
Scorpio Daily Horoscope 18 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र के साथ ही धार्मिक कार्यों में भी रूचि बढेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे।
Read more – August 2021 Rashi Parivartan – अगस्त 2021 के राशि परिवर्तन, यहां देखें

rashi_parivartan
Sagittarius Daily Horoscope 18 August 2021 आज का धनु राशिफल
व्यापार में परिवर्तन के योग के बीच ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे।
Read more – August 2021 Festival calendar – अगस्त 2021 के व्रत,पर्व व त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय

Capricorn Daily Horoscope 18 August 2021 आज का मकर राशिफल
अपने प्रोफेशन से अभी आप खुश नहीं हैं, लेकिन समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनती जाएगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित बन सकती है।
Aquarius Daily Horoscope 18 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
नौकरी बदलने के योग के बीच अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।
Pisces Daily Horoscope 18 August 2021 आज का मीन राशिफल
हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। आज कुछ महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहने की आशंका है। समय पर कार्य करना सीखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो