scriptHoroscope- 20 September 2021: श्राद्ध पक्ष के पहले दिन इनका चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार? | Horoscope 20 September 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Horoscope- 20 September 2021: श्राद्ध पक्ष के पहले दिन इनका चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार?

locationभोपालPublished: Sep 19, 2021 03:06:23 pm

क्या कहते हैं 20 सितंबर 2021 को आपके ग्रह ?

20Sep2021-Rashifal

20Sep2021-Horoscope

व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज सोमवार Monday, 20 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

19 August 2021 Ka Rashifal Today Horoscope 19 August 2021
IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 20 September 2021 आज का मेष राशिफल
विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

Taurus Daily Horoscope 20 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा। विवाद न करें। भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

Read more – Indian Astrology: एक बार फिर कोरोना को मिल रहा है ग्रहों का सहयोग

Gemini Daily Horoscope 20 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता हे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

Cancer Daily Horoscope 20 September 2021 आज का कर्क राशिफल
समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

Read more – Pitru Paksha 2021: कोरोना के मृतक बनाएंगे आपके अपनों की कुंडली में पितृ दोष व कालसर्प दोष!

Astrology
Leo Daily Horoscope 20 September 2021 आज का सिंह राशिफल
रुका हुआ धन मिलने कि संभावना है। यात्रा से लाभ होगा। जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें। सन्तान से मतभेद होगा।
Virgo Daily Horoscope 20 September 2021 आज का कन्या राशिफल
अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा।
Read more – September 2021 Rashi Parivartan- सितंबर 2021 में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

Libra Daily Horoscope 20 September 2021 आज का तुला राशिफल
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार के विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।
Scorpio Daily Horoscope 20 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। परिवारिक कार्यकर्मों में भागदौड़ अधिक होगी।

Read more – Pitra Paksha 2021: कोरोना से मृतकों का ऐसे करें श्राद्ध, मिलेगी शांति
corona-future-astrology.jpg
Sagittarius Daily Horoscope 20 September 2021 आज का धनु राशिफल
परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। संतान सुख मिलेगा। अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। माता पिता से अनबन संभव है।

Capricorn Daily Horoscope 20 September 2021 आज का मकर राशिफल
दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रियजन को मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है।
Read more – Monthly Horoscope 2021: सितंबर 2021 का मासिक राशिफल

Aquarius Daily Horoscope 20 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा, प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।
Read moreRashi Parivartan of Jupiter: गुरु का मकर राशि में प्रवेश बना रहा खतरनाक योग, जानें इस परिवर्तन का आप पर असर

Pisces Daily Horoscope 20 September 2021 आज का मीन राशिफल
कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो