script

Horoscope-22 September 2021 : श्री गणेश की कृपा से इन 8 राशि वालों को होगा लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार?

locationभोपालPublished: Sep 21, 2021 03:11:40 pm

22 सितंबर को आपके ग्रह क्या कहते हैं ?

Horoscope

Rashifal

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भी ग्रहों में हो रहे परिवर्तनों का असर हर रोज सभी 12 राशियों पर होता है। इसी के कारण हर दिन प्रत्येक राशि का फलादेश बदल जाता है। और हर दिन ग्रहों की स्थिति के आधार पर आने वाला फलादेश ही दैनिक राशिफल कहलाता है। वहीं हर जातक की राशि कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है।

आइये समझते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक बुधवार wednesday, 22 सितंबर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal
IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 22 September 2021 आज का मेष राशिफल
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए मेहनत करने वाला समय है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आप को ही है।

Taurus Daily Horoscope 22 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप केवल सोचे ही नहीं उसका क्रियांवयन भी करें।

Read more – Pitru Paksha Special: श्राद्ध करने का किसको है अधिकार? जाने यहां

Gemini Daily Horoscope 22 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। शांति से फैसले ले जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है।

Cancer Daily Horoscope 22 September 2021 आज का कर्क राशिफल
समय कम है काम ज्यादा, अत: मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव।

Read more – सितंबर 2021 में ग्रहों का राशि परिवर्तन और असर

rashi parivartan
Leo Daily Horoscope 22 September 2021 आज का सिंह राशिफल
आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा। समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। शांति से विचार करके ही कोई निर्णय लें।
Virgo Daily Horoscope 22 September 2021 आज का कन्या राशिफल
उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।
Libra Daily Horoscope 22 September 2021 आज का तुला राशिफल
अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। यात्रा से लाभ संभव है। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। उचित होगा कि समय पर कार्य करना सीखें।
Scorpio Daily Horoscope 22 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। इष्ट आराधना सहायक होगी। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
Read more – श्राद्ध पक्ष में पितृ दोष से बचने के लिए आजमाएं ये उपाय

August 2021 rashi parivartan
Sagittarius Daily Horoscope 22 September 2021 आज का धनु राशिफल
पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है।
Read more – Lord Shiva Puja: महादेव की पूजा देती है राहु-केतु के दुष्प्रभावों से मुक्ति

Capricorn Daily Horoscope 22 September 2021 आज का मकर राशिफल
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। स्वस्थ रहें मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।
Aquarius Daily Horoscope 22 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आ गया है, इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
Pisces Daily Horoscope 22 September 2021 आज का मीन राशिफल
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाए चल रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो