scriptHoroscope Today 25 September 2021: शनिदेव इन 5 राशियों को दिलाएंगे सफलता व उन्नति, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार? | Horoscope 25 September 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Horoscope Today 25 September 2021: शनिदेव इन 5 राशियों को दिलाएंगे सफलता व उन्नति, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार?

locationभोपालPublished: Sep 24, 2021 02:25:54 pm

25 सितंबर 2021 को क्या कहते हैं आपके ग्रह

Dainik Rashifal

Daily Astrology

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शनिवार Saturday, 25 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

22 August 2021 Ka Rashifal Today Horoscope 22 August 2021
IMAGE CREDIT: patrika
Aries Daily Horoscope 25 September 2021 आज का मेष राशिफल
सूझ-बूझ से कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे जिससे कार्य सफल होंगे। वहीं रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास भी सफल होने की संभावना है। दोस्तों की चिंता रहेगी।
Taurus Daily Horoscope 25 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
व्यापारिक और कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल है। दांपत्य सुख मिलेगा। निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढेगी। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।
Read more – Indian Astrology: एक बार फिर कोरोना को मिल रहा है ग्रहों का सहयोग

Gemini Daily Horoscope 25 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा।
Cancer Daily Horoscope 25 September 2021 आज का कर्क राशिफल
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी।
Read more – Pitra Paksha: कौन थे आपके पूर्वज? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Astrology
Leo Daily Horoscope 25 September 2021 आज का सिंह राशिफल
आपकी बातों को महत्व मिलेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। परिजनों के साथ यात्रा होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।
Virgo Daily Horoscope 25 September 2021 आज का कन्या राशिफल
आपकी मेहनत और सूझबुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समय- शुभ व अनुकूल फलों को देने वाला रहेगा। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।
Read more – September 2021 Rashi Parivartan- सितंबर 2021 में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

Libra Daily Horoscope 25 September 2021 आज का तुला राशिफल
कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहने के साथ ही मन में प्रसन्नता होगी। आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा।
Scorpio Daily Horoscope 25 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। धन का अपव्यय सम्भव है। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा।
Read more – Pitra Paksha 2021: कोरोना से मृतकों का ऐसे करें श्राद्ध, मिलेगी शांति

rashi parivartan
Sagittarius Daily Horoscope 25 September 2021 आज का धनु राशिफल
दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है। आज अनचाहे काम करना होंगे।

Capricorn Daily Horoscope 25 September 2021 आज का मकर राशिफल
नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी।
Read more – Monthly Horoscope 2021: सितंबर 2021 का मासिक राशिफल

Aquarius Daily Horoscope 25 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय के साथ ही शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी।
Read more – Rashi Parivartan of Jupiter: गुरु का मकर राशि में प्रवेश बना रहा खतरनाक योग, जानें इस परिवर्तन का आप पर असर

Pisces Daily Horoscope 25 September 2021 आज का मीन राशिफल
दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं,अन्यथा अपकीर्ति हो सकती है। सतर्क रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो