scriptAaj Ka Rashifal-27 October 2021: आज इन राशिवालों को होगा धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार? | Horoscope 27 October 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal-27 October 2021: आज इन राशिवालों को होगा धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार?

locationभोपालPublished: Oct 26, 2021 04:10:42 pm

आपके ग्रह 27 अक्टूबर 2021 को क्या कहते हैं ?

Horoscope

Rashifal

हर जातक की राशि उसकी कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज बुधवार Wednesday, 27 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
rashi parivartan
Aries Daily Horoscope 27 October 2021 आज का मेष राशिफल
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लेने होंगे। मन में कई दुविधाएं रह सकती हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।
Taurus Daily Horoscope 27 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन हे। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड आपको ही नुक्सान देगा।
Read more – Shukra ka Rashi Parivartan- शुक्र का राशि परिवर्तन किनको बनाएगा मालामाल

Gemini Daily Horoscope 27 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। उचित होगा कि आप यदि किसी चीज पर विचार करते हैं, तो उस पर क्रियान्वयन भी करें।
Cancer Daily Horoscope 27 October 2021 आज का कर्क राशिफल
अपनी सोच को बदले लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। वाहन क्रय करने का मन बना सकते हैं। जल्दबाजी से बचते हुए शांति से फैसले लें। क्या करूं क्या न करूं की स्थिति से बाहर आना होगा।
Read more – Guru Pushya 2021: गुरु पुष्य नक्षत्र का योग 28 अक्टूबर को कितने बजे से कितने बजे तक?

guru pushya nakshatra
Leo Daily Horoscope 27 October 2021 आज का सिंह राशिफल
आज समय कम है, काम ज्यादा अत: मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें।पेट संबंधित रोग संभव हैं।
Virgo Daily Horoscope 27 October 2021 आज का कन्या राशिफल
आज फ़ालतू समय बर्बाद न करे। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे।
Read more – Ahoi Ashtami 2021: अहोई अष्टमी व्रत का जानें महत्व, कथा और इस दिन के नियम

Libra Daily Horoscope 27 October 2021 आज का तुला राशिफल
आज आर्थिक लाभ संभव है। उचित होगा कि कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। मेहनत का फल आज सामने आ सकता है। जीवन को उलझनों से बाहर निकालें।
Scorpio Daily Horoscope 27 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
आजीविका के लिए यात्रा होगी। संचित धन का उपयोग होगा। भूमि भवन से जुड़े अनुबंध संभव हैं। ये समय अच्छे बुरे की पहचान कराने वाला है। व्यापार में चल रही मंदी से सभी कार्य प्रभावित होंगे।
Read more – Mars Effects- मंगल का राशि परिवर्तन बदल देगा भारत का रूप, जिसे देख चौंक जाएंगे सभी

rashi parivartan
Sagittarius Daily Horoscope 27 October 2021 आज का धनु राशिफल
मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। माता पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। न्याय पक्ष अनुकूल रहेगा। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। कार्यों में आ रहे बार बार के अवरोध से परेशान होंगे।
Capricorn Daily Horoscope 27 October 2021 आज का मकर राशिफल
दिन की शुरुआत धीमी गति से होगी। समय की सार्थकता महसूस होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है। सेहत में कमी आ सकती है। पारिवारिक संम्पति का विवाद उभर सकता है।
Read more – October 2021 Rashi Parivartan List : अक्टूबर 2021 के राशि परिवर्तन, जानें कब कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी राशि

Aquarius Daily Horoscope 27 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। आर्थिक लाभ से रुके कार्य पूरे होंगे। उचित होगा कि शान्ति से समय व्यतीत करें। छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है।
Read more – Dhanteras 2021: धनतेरस पर पूजन व खरीदारी के शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Pisces Daily Horoscope 27 October 2021 आज का मीन राशिफल
लंबे समय से अटके कार्य आज पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी।मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। अनजाने में हुई गलती से दुःख होगा। कोर्ट कचरी से दूर रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो