scriptRashifal 10 August 2022: आज के दिन इन 5 राशि वालों के होंगे सभी कार्य सम्पन्न, भाग्योदय से मिलेगा लाभ | horoscope today 10 august 2022 aaj ka rashifal dainik rashifal | Patrika News

Rashifal 10 August 2022: आज के दिन इन 5 राशि वालों के होंगे सभी कार्य सम्पन्न, भाग्योदय से मिलेगा लाभ

locationनई दिल्लीPublished: Aug 09, 2022 05:30:40 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

10 August 2022 Horoscope: आज बुधवार के दिन धनु राशि के लोगों को मिलेगा व्यवसाय में मुनाफा। कुंभ राशि के सिंगल लोगों के जीवन में किसी का आगमन हो सकता है। तो आइए जानते सभी मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा आज का दिन…

aaj ka rashifal, horoscope today, 10 august 2022 rashifal, daily horoscope prediction, dainik rashifal, aaj ka love rashifal, today business horoscope, today horoscope 10 august 2022, rashifal in hindi,

Rashifal 10 August 2022: आज के दिन इन 5 राशि वालों के होंगे सभी कार्य सम्पन्न, भाग्योदय से मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। आज 10 अगस्त 2022 को बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए नौकरी और पारिवारिक सुखों की दृष्टि से खास होने वाला है तो कुछ राशि वाले सेहत से परेशान रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि: किसी अनजान के साथ व्यापार करना महंगा पड़ सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लेखन कार्य से धन लाभ प्राप्त होगा। पैसों से जुड़ा लेनदेन करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

वृष राशि: अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन बेहतर होगा। सेहत ठीक रखने के लिए दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें। सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मिथुन राशि: अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यवसायियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

कर्क राशि: कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। संतान से खुश रहेंगे। सेहत से परेशान रह सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी की तरक्की से खुश होंगे।

सिंह राशि: वाहन सुख मिल सकता है। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। सभी काम पूरे होंगे।

कन्या राशि: भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी खुशी घरवालों के साथ बांटने का दिन है। शारीरक थकान हो सकती है। धन की प्राप्ति हो सकती है। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि: वाणी में कठोरता न आने दें। सेहत से परेशान हो सकते हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी। पति-पत्नी के बीच रिश्ते बेहतर होंगे। किसी भी पचड़े में पड़ने से बचें। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि: आज छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो सकते हैं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल हो सकता है। व्यवसाय में धन लाभ होगा। खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से कुछ मनमुटाव हो सकता है। उन्नति के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: मानसिक तनाव का असर सेहत पर भी पड़ सकता है। वाणी में मिठास से परिवार में भी शांति रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपने काम में सफलता प्राप्त होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि: संपत्ति सुख में बढ़ोतरी हो सकती है। जमीन-जायदाद में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। आज घर में किसी अतिथि के आने से सकारात्मक माहौल बना रहेगा। सेहत का खास ख्याल रखें।

कुंभ राशि: पिता से धन लाभ हो सकता है। आज मन मुताबिक काम पूरे होंगे। ऊर्जावान रहेंगे। आज नया रोजगार मिल सकता है। दफ्तर में आज आपकी किसी डिमांड को लेकर बॉस का मूड खराब हो सकता है।

मीन राशि: आज दफ्तर में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए भी सतर्क रहें। धन लाभ होगा। आज के दिन आपके कई जरूरी काम पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें

Ganesh Chalisa: बुधवार को करें इस चालीसा का पाठ, भगवान गणेश की कृपा से मिलता है हर मुराद पूरी होने का आशीर्वाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो