भोपालPublished: Dec 11, 2022 05:49:44 pm
दीपेश तिवारी
आज का राशिफल, 12 दिसंबर 2022: आज सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि सोमवार को ज्योतिष में ग्रहों के मंत्री चंद्र का ही दिन माना गया है। सूर्य लगातार अपने स्थान में बदलाव करता रहता हैं। ऐसे में ये हर वक्त जातक की कुंडली को प्रभावित करते हुए, उसके कार्यों सहित उसके मन को भी प्रभावित करते हैं।
Aaj Ka Rashifal: आज साल 2022 की 12 दिसंबर की तारीख को सोमवार monday का दिन है। सोम यानि चंद्र ज्योतिष में चंद्र को ग्रहों का मंत्री माना गया है, वहीं कुंडली में यह मन के कारक माने गए हैं। जबकि किसी भी जातक के विचार व अत्मविश्वास के कारक भी यही माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार चंद्र भी सूर्य की तरह कभी वक्री चाल नहीं चलते हैं। वहीं शरीर में यह इंद्रियों के कारक माने गए हैं। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन की कारक देव भगवान महादेव हैं।