scriptराशिफल 23 जुलाई 2022: सिंह राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ होगा आज धन लाभ, जानें अपनी राशि का हाल! | Horoscope Today 23 july 2022 Aaj Ka Rashifal Dainik Rashifal In hindi | Patrika News

राशिफल 23 जुलाई 2022: सिंह राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ होगा आज धन लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!

locationनई दिल्लीPublished: Jul 23, 2022 08:48:46 am

Submitted by:

Tanya Paliwal

23 July 2022 Horoscope In Hindi: वृषभ राशि वालों के बॉस उनके काम से संतुष्ट रहेंगे। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन विवावदास्पद हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों को समाज कल्याण के कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

rashifal 23 july 2022, aaj ka rashifal, horoscope today in hindi, 23 july 2022 horoscope, dainik rashifal, all zodiac sign horoscope, daily horoscope prediction, राशिफल 23 जुलाई 2022,

राशिफल 23 जुलाई 2022: सिंह राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ होगा आज धन लाभ, जानें अपनी राशि का हाल!

Aaj Ka Rashifal 23 July 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि (Aries)
कार्यक्षेत्र में सभी निर्णय बहुत ही सोच-समझकर लें। वाणी में मधुरता बनाए रखें। धन प्राप्ति में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। किसी पुराने विवाद के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)
वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी तरक्की और वेतन वृद्धि की चर्चा चल सकती है। व्यवसायी हैं तो काम की चीजों खरीदारी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। कोई पुराना निवेश और धन लाभ दे सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)
परिवार में किसी की खराब सेहत के लिए चिंतित रहेंगे। परिवार में किसी रिश्तेदार को धन उधार देने से रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। कारोबारियों को अपनी बुद्धि के बल पर काम में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer)
आज काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। अपने जरूरी कामों की एक सूची बनाकर रखने से काम आसान होंगे। युवाओं को अपने काम धीरे-धीरे आगे बढ़ाने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। कारोबारियों को छोटे लाभ वाले सौदे भी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में मदद कर करते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन सिंह राशि वाले व्यवसायी और नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल है। साथ ही दफ्तर में जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। धन प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगें। कोई पुरानी अनबन खत्म होगी।

कन्या राशि (Virgo)
परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। घनिष्ठ रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। कार्यशेत्र से जुड़ा कोई भी निर्णय भावुक होकर न लें। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला राशि (Libra)
आज के दिन किसी ना किसी से मनमुटाव हो सकता है। प्रेमी से मिल सकते हैं। लंबे समय से चल रही किसी बीमारी से आराम मिल सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल को बिगाड़ने का काम करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
समाज सेवा के कार्यों में संलग्न रहेंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। अपनी बेहतर सेहत के लिए खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। करियर की दृष्टि से आज का दिन शुभ है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

धनु राशि (Sagittarius)
आज काम में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे जिससे आपके बॉस भी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से उलझने की बजाय उनकी बातों पर गौर करना बेहतर होगा। बेहतर भविष्य के लिए अपने धन संचय पर भी निगरानी रखें।

मकर राशि (Capricorn)
आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। आज पूरे दिन कोई न कोई समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। अपने मन की चिंता को हर किसी से साझा ना करें लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)
आज के दिन सुख साधनों में वृद्धि होगी। रात का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज मस्ती में बिताएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम पूरे होने से मन शांत होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ योजनाओं से मन मुताबिक लाभ कमा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)
आज के दिन काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन मेहनत के बावजूद उचित परिणाम ना मिलने से चिंता बढ़ सकती है। हर फैसला बहुत समझदारी से लें ताकि बाद में पछताना न पड़े। आज कोई पुरानी बीमारी उभरने से परेशानी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें

सावन में करें मोरपंख का इस तरह इस्तेमाल, ग्रह दोष और आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलने की है मान्यता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो