scriptराशिफल 26 जून 2022: कन्या राशि वालों को मिल सकता है नई नौकरी का प्रस्ताव, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे! | Horoscope Today 26 June 2022 Aaj Ka Rashifal Dainik Rashifal In Hindi | Patrika News

राशिफल 26 जून 2022: कन्या राशि वालों को मिल सकता है नई नौकरी का प्रस्ताव, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे!

locationनई दिल्लीPublished: Jun 26, 2022 07:35:40 am

Submitted by:

Tanya Paliwal

26 June 2022 Horoscope In Hindi: मिथुन राशि वालों को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। तुला राशि वालों के लिए धन निवेश हेतु दिन अनुकूल है।

horoscope today 26 june 2022, rashifal 26 june 2022, aaj ka rashifal, daily horoscope in hindi, dainik rashifal, राशिफल 26 जून 2022, आज का राशिफल,

राशिफल 26 जून 2022: कन्या राशि वालों को मिल सकता है नई नौकरी का प्रस्ताव, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे!

Aaj Ka Rashifal 26 June 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज का दिन कुछ राशि वालों के जीवन में बहुत आर्थिक रूप से शुभ होगा तो किसी को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि (Aries)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अनावश्यक वस्तुओं पर खर्च करते समय संयम रखें। लेन-देन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। विवाद में पड़ने से बचें। घरवालों या दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। रचनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा पाएंगे। मन शांत रहेगा जिससे कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक योजना पर काम करेंगे। मनोरंजन और रहन-सहन पर खर्च हो सकता है। घरवालों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। खासतौर पर आंखों से जुड़ी समस्या होने की संभावना है। आज कोई भी काम बिना सोचे समझे ना करें। खर्चा बढ़ सकता है जिससे चिंतित हो सकते हैं। बातचीत में स्वयं पर संयम रखें।

कर्क राशि (Cancer)
आलोचनाओं पर ध्यान ना दें। अपने काम पर फोकस करें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo)
व्यवसायियों को लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा नुकसान हो सकता है। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषय पर काम करने की जरूरत है तभी सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo)
नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है लेकिन अभी परिवर्तन के लिए समय अनुकूल नहीं है। रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। सरकारी योजना का लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा।

तुला राशि (Libra)
यात्रा पर जाने का मौका मिले तो उसे गंवाएं नहीं। परिवारिक माहौल पहले से बेहतर होगा। सट्टेबाजी में धन निवेश करने वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला लाभ दे सकता है। विद्यार्थियों को कुछ परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज के दिन मन में उलझनें रहेंगी। छोटे व्यापारियों को अपने काम में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी से तालमेल बेहतर होगा।

धनु राशि (Sagittarius)
आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। वाहन सुख संभव है। रोजमर्रा के कार्यों में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। आज के काम को कल पर नहीं डालें।

मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। शाम के समय घर में किसी मेहमान के आने से खर्चा बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है।

कुंभ राशि (Aquarius)
सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी। अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। पिताजी की सेहत के प्रति चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है।

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन समस्याओं को सुलझाने में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आज किया गया परिवर्तन भविष्य में लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के और करीब आएंगे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को जीत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें

क्या आप हर छोटी बात पर हो जाते हैं गुस्सा? इसका भी है ज्योतिष कनेक्शन, जानें कैसे पाएं इस पर काबू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो