scriptराशिफल 27 जून 2022: आज भाग्य साथ देने से कुंभ राशि वालों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जानें अपनी राशि का हाल | Horoscope Today 27 June 2022 Aaj Ka Rashifal Dainik Rashifal In hindi | Patrika News

राशिफल 27 जून 2022: आज भाग्य साथ देने से कुंभ राशि वालों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जानें अपनी राशि का हाल

locationनई दिल्लीPublished: Jun 27, 2022 08:03:26 am

Submitted by:

Tanya Paliwal

 
27 June 2022 Horoscope In Hindi: वृषभ राशि वालों को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। वृश्चिक राशि के व्यवसायियों को आज मनचाहा लाभ मिल सकता है। कर्क राशि वाले अपनी वाणी के प्रयोग से काम निकलवाने में सफल रहेंगे।

horoscope 27 june 2022, rashifal 27 june 2022, aaj ka rashifal, today horoscope in hindi, dainik rashifal, daily horoscope in hindi, rashifal today 27 june 2022, आज का राशिफल, 27 जून 2022 राशिफल,

राशिफल 27 जून 2022: आज भाग्य साथ देने से कुंभ राशि वालों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 27 June 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज का दिन कुछ राशि वालों के जीवन में बहुत आर्थिक रूप से शुभ होगा तो किसी को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि (Aries)
आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। घरेलू मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। अपने कार्यों को स्वयं ही करें। किसी की बातों में आकर निवेश करने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन जैसा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)
अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं के साथ ही खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधान रहें।

मिथुन राशि (Gemini)
आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)
व्यवसायियों को आज किसी समझौते से लाभ हो सकता है। कामकाज में व्यस्त रहेंगे। किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें। मधुर वाणी के प्रयोग से लोगों को प्रभावित करने और काम निकलवाने में सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक होगी।

सिंह राशि (Leo)
कोट-कचहरी से जुड़े मामले में सावधान रहें। काम में अत्यधिक मेहनत से ही सफलता प्राप्त होगी। जरूरी कागजातों को संभाल कर रखें। संतान सौंपी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएगी। उधार लिया हुआ धन चुकाने में मुश्किलों का सामना कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)
ऊर्जा से भरपूर रहेंगे बेकार की बहस में पढ़ने से बचेंगे दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। आज का दिन धन संबंधी निवेश के लिए अनुकूल नहीं है।

तुला राशि (Libra)
आज के दिन काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी दोस्त के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। आलोचनाओं की तरफ ध्यान नहीं दें। विदेशों के आयात निर्यात काम से जुड़े व्यवसायियों को आज मनचाहा लाभ मिल सकता है जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)
संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने पर परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के संबंध और मधुर होंगे। थोड़ा समय मित्रों के साथ बातचीत में बिताएंगे। भाइयों के साथ चल रहे विवाद को जल्द से जल्द समझाने की कोशिश करें।

मकर राशि (Capricorn)
कार्यस्थल पर अधिकारियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। विरोधी आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। व्यापार में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी की दस्तक हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दफ्तर में बेहतर ढंग से काम पूरे होंगे। शाम के समय घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्य में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces)
आज दोस्तों से संपर्क हो सकता है। काम में थोड़ी ज्यादा मेहनत रहेगी। माता-पिता की सेहत के प्रति सतर्क रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आज मुलाकात संभव है।

यह भी पढ़ें

ज्योतिष: 2 जुलाई को बुध करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इस हरे रंग के रत्न को धारण करने से चमक सकती है आपकी किस्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो