24 मई राशिफल : गुरुवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें अपनी राशि के बारे में
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष : कई दिनों से रुके कार्यो में गती आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।
वृषभ : भाग्य के भरोसे न बैठे कर्म करें, व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव है।
मिथुन : आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेट हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को जितना हो सके टालने की कोशिश करें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
कर्क : पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है। आप के अपने आप को धोखा दे सकते हैं सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।
सिंह : मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें दुसरों की देखा-देखि न करें।
कन्या : विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फल दाई है।
तुला : कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याया पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक : मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नोकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण क? योग ?? बन रहे हैं, पारिवारिक यात्रा के योग है। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
धनु : विरोधी सक्रीय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते है।
मकर : नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नोकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमी भवन में निवेश कर सकते है। हो सके तो यात्रा को टालें।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Horoscope News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi