scriptWeekly Rashifal (21-27 March 2021): होलाष्टक के दौरान कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह, जानिये मेष से मीन तक का सप्ताहिक राशिफल | know your weekly Rashifal between 21-27 March 2021 | Patrika News

Weekly Rashifal (21-27 March 2021): होलाष्टक के दौरान कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह, जानिये मेष से मीन तक का सप्ताहिक राशिफल

locationभोपालPublished: Mar 21, 2021 10:31:35 am

मेष (Mesh Saptahik Rashifal) (Aries Weekly Horoscope) वृषभ (Vrishabh Saptahik Rashifal) (Taurus Weekly Horoscope) मिथुन (Mithun Saptahik Rashifal) (Gemini Weekly Horoscope) कर्क (Kark Saptahik Rashifal) (Cancer Weekly Horoscope) सिंह (Singh Saptahik Rashifal) (Leo Weekly Horoscope) कन्या (Kanya Saptahik Rashifal) (Virgo Weekly Horoscope) तुला (Tula Saptahik Rashifal) (Libra Weekly Horoscope) वृश्चिक (Vrischik Saptahik Rashifal) (Scorpio Weekly Horoscope) धनु (Dhanu Saptahik Rashifal)… ये जातक

know your weekly Rashifal between 21-27 March 2021

know your weekly Rashifal between 21-27 March 2021

हर सप्ताह जीवन में कई तरह की खटटे मीठे अनुभवों के साथ ही कुछ नया हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है। ऐसे में इस बार 22 तारीख से होलाष्टक तिथि आरंभ हो रही है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं। वहीं, इसके आगमन से ही होली 2021 की सुगबुगाहट शुरू हो जाएगी।
वहीं आज यानि 21 मार्च से सप्ताह भी बदल रहा है, इसी को देखते हुए आज हम आपको आने वाले सप्ताह के बारे में बता रहें हैं। तो आइये जानते हैं कि सभी 12 राशियों के साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal) में मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि के सितारों इस सप्ताह (21 से 27 मार्च तक) जातकों को लेकर क्या इशारा कर रहे हैं।
तो 21 मार्च 2021 से 27 मार्च 2021 के बीच बन रही ग्रहों की स्थिति के चलते किस राशि के लोगों की लाइफ में क्या आएगा उतार-चढ़ाव, जानते हैं…

1. मेष राशि (Mesh Weekly Rashifal) : (Aries Weekly Horoscope)
इस सप्ताह लोग आपको बदलने की कोशिश करेंगे। वहीं कार्य का दबाव अधिक रहने के बावजूद उसे सही तरह से करने में सफल रहेंगे, इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर व्यापार में आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर भी विश्वास ना करें। किसी करीबी से विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि भी हो सकती है।इस समय मसालेदार भोजन से बचें।
लकी डेट: 22,23,27

कलर: लाल,हरा,सफेद

लकी दिन: सोमवार, शुक्रवार, शनिवार

उपाय: गुरुवार के दिन बृहस्पति व्रत कथा पढ़ेंं।

2. वृष राशि (Vrishabh Weekly Rashifal) : (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह व्यावसायिक मामले लाभप्रद रहेंगे। वहीं व्यापार-व्यवसाय में अनायास लाभ के योग हैं। उचित होगा योजनानुसार कार्य करें, यानि दूसरों की देखादेखी नहीं करें। नौकरी वालो को प्रदोन्नति और लाभ होगा। धन लाभ की संभावना के बीच सही-गलत का निर्णय लेने में शीघ्रता न करें। समय अनुकूल है, थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्‍मीद है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लेकिन गुस्से पर काबू रखना होगा। साथ ही देर रात जागने वाली आदत से बचें अन्यथा अनिद्रा से ग्रस्त हो सकते हैं। जीवन को व्यवस्थित रखें।

लकी डेट: 21,24,25

कलर: पीला,लाल,सफेद

लकी दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार
उपाय: इस सप्ताह नियमित रूप से सफेद गाय को हरी घास खिलाएं।

3. मिथुन राशि (Mithun Weekly Rashifal) : (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह नौकरी पेशा लोगों का स्थानांतरण संभावित है।उच्चाधिकारियों से मतभेद के बीच माता-पिता का सम्मान करें। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। कोई इच्छित वस्तु प्राप्त होगी। भागीदार के साथ गलतफहमियों का निराकरण हो सकेगा।

उचित होगा अनावश्यक विवादों से बचते हुए क्रोध ना करें और मन को शांत रखें, जबकि आर्थिक मामलों में दूसरों की सलाह से आपको नुकसान पंहुच सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। कारोबार में उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहना होगा। इस समय वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। साथ ही कफ संबंधी रोग से बचकर रहें।

लकी डेट: 21,24,25

कलर: भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन:शुक्रवार,बुधवार,शनिवार

उपाय: इस सप्ताह कबूतरों को ज्वार के दाने चुगने को दें।

4. कर्क राशि (Kark Weekly Rashifal) : (Cancer Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपकी योग्यता में इजाफा होगा। कारोबार में गति के बीच आर्थिक स्थिति पूर्णतः अनुकूल रहेगी। व्यापारिक कार्यों में उन्नति के योग के चलते कृषि द्वारा लाभ होगा, धर्म-कर्म की वृद्धि होगी, शत्रुओं का नाश होगा। विजय हासिल होने के साथ ही मित्रों व संबंधियों से संबंध सुधरेंगे।

उचित होगा वाणी पर संयम रखें। अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है, जिसके कारण व्यर्थ के कार्यों में खर्चा होगा। सारी योजनाएं अनुकूल हो जाएंगी. वाहनादि सावधानी पूर्वक चलाएं. व्यावहारिक संबंध सुधरेंगे. राज्यपक्ष में अनुकूलता बढ़ेगी. दूसरों के कारण अनायास प्रगति होगी. , यात्रा में क्लेश उत्पन्न हो सकता है।

वहीं इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर कोताही न बरतें, अन्यथा पुरानें रोगों में भी वृद्धि हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें और ज्यादा मसालेदार खाने से बचें ।

लकी डेट: 22,23,27

कलर: नारंगी,भूरा,काला

लकी दिन: बुधवार,शुक्रवार,शनिवार

उपाय: इस सप्ताह तांबे के लोटे में जल लेकर, उसी लोटे से घर के पूर्व भाग में पानी छिड़क दें।

5. सिंह राशि (Singh Weekly Rashifal) : (Leo Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, वहीं व्यावहारिक जवाबदेही भी निभा पाएंगे। नई कार्ययोजना पर विचार के बच फिजूलखर्ची से दूर रहना आवश्यक है। इसके अलावा व्यापार-व्यवसाय में अनायास लाभ के योग के इीच किसी सूचना से प्रसन्नता मिलेगी।
विद्यार्थियो को इस समय अधिक मेहनत की आवश्यकता है,लंबे समय से आप परीक्षा या टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रहे थे वह आ सकता है। जो कि आपके लिए शुभ साबित होगा।

उचित होगा छोटी-छोटी बातो पर ज्यादा तनाव न लें और वाणी पर संयम रखें अन्यथा झगड़े हो सकते हैं। यूं तो पारिवारिक सदस्यो का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, परन्तु छोटे भाई-बहिनो से मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। वहीं जीवनसाथी के पूर्ण सहयोग के बीच संतान के प्रति आपकी चिंता बनी रहेगी। इसके अलावा वाहन चलाते समय सतर्कता एवं संयम रखें और तनाव को हावी न होने दें।
लकी डेट:22,23,27

कलर: लाल,पीला,गुलाबी

लकी दिन: सोमवार,मंगलवार,रविवार

उपाय: इस सप्ताह प्रात: घर के पश्चिम-उत्तर दिशा में सफेद कपड़े में चावल बांधकर लटका दें।

6. कन्या राशि (Kanya Weekly Rashifal) : (Virgo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह कारोबारी कार्यों में लाभ के योग है। वहीं नौकरीपेशा वालो के लिए भाग दौड़ कि स्थिति बनेगी। अधिकारियों से अनुकूलता के बीच समय उन्नति वाला बना हुआ है। इसके अलावा समय पर कार्य होने से काम-काज के प्रति नई आशा का संचार होगा। समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। इसके साथ ही इस दौरान मन खुश रहेगा और रुके कार्य बन सकते हैं।

ध्यान रहें आर्थिक मामलों को समय पर निपटाएं और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। वहीं इस सप्ताह विद्यार्थी धैर्य के साथ परिश्रम करते हुए आगे बढ़ेंगे तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन एकाग्रता ना बना पाने वाले छात्रों को मानसिक तनाव हो सकता है।

इस सप्ताह सेहत की किसी भी बात को छोटी समझकर नजर अंदाज नही करें और जोखिमपूर्ण कार्यों को टालने का प्रयास करें।

लकी डेट: 21,24,25

कलर: नारंगी,भूरा,काला

लकी दिन:रविवार,बुधवार,शनिवार

उपाय: इस सप्ताह हरी या श्यामा तुलसी का पौधा लगाएं और उसे नियमित रूप से जल दें।

7. तुला राशि (Tula Weekly Rashifal) : (Libra Weekly Horoscope)

इस सप्ताह रुका पैसा प्राप्त होने के योग बनेंगे। कार्य-व्यवहार में लाभ होगा,परंतु व्यय भी कुछ अधिक ही बना रहेगा। वहीं आप सकारात्मक सोच के कारण जीवन और कार्यो को नयी दिशा देंगे। मनोबल बढ़ा रहेगा। बातचीत, विचार-विमर्श से सही परिणाम देखने को मिलेंगे। आजीविका में लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार में अवरोध दूर होंगे।

ध्यान रहे इस समय ऑफिस या बिजनस में स्त्री वर्ग से सावधान रहने की जरूरत है। उचित होगा अपनों को पहचाने, जीवन को सफल बनाएं। दूसरों के कार्यों की आलोचना न करें। इस सप्ताह अपने गुस्‍से पर काबू रखें और योगक्रिया का सहारा लें। इस सप्ताह कोई जोखिम भरा निवेश करने से बचें।

लकी डेट: 21,24,25

कलर: भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन:रविवार,बुधवार,शनिवार

उपाय: इस सप्ताह सूर्यदेव को प्रसन्न करने के उपाय करें।

8. वृश्चिक राशि (Vrishchik Weekly Rashifal) : (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह कारोबार में उत्थान होगा। ब्यापार में आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। पद में उन्नति के योग के बीच मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, मित्रों और परिवारजनों से मुलाकात होने से प्रसन्नता प्राप्त होगी। इस सप्ताह किसी सम्बन्धी के आने से प्रसन्नता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में सुख एवं प्रेम का इजाफा होगा।

ध्यान रहे इस समय प्रतिस्पर्धा नुकसानप्रद रहेगी। किसी भी मामलों में स्पष्टता रखनी जरुरी होगी। अपने क्षेत्र को छोडऩे का विचार नुकसानदायक हो सकता है। जहां है स्थिर रहें तो लाभ होगा। इस सप्ताह विद्यार्थी को कठोर परिश्रम करने की आवश्यकता है, अन्यथा विपरीत परिणाम प्राप्त हो सकता है।

इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं,कफ संबंधी रोग परेशान करेंगे। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखते हुए अति आत्मविश्वासी न बनें.स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष खयाल रखने की जरूरत है।

लकी डेट: 22,23,27

कलर:पीला,लाल,सफेद

लकी दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार

उपाय: इस सप्ताह लाल कपड़े में गेहूं व गुड़ बांधकर किसी जरूरतमंद को दान देने से भी हर इच्छा पूरी होगी.

9. धनु राशि (Dhanu Weekly Rashifal) : (Sagittarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आर्थिक मामले सुलझेंगे,दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य के भरोसे नहीं बैंठे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, इसका अधिक फैलाव न करें। व्यापार में नए सौदे मिलेंगे। अपनी मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा।

इस समय बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। ऋण संबंधी समस्या का समाधान होगा। विद्यार्थी अपने मित्रों पर भरोसा न करें एवं अपनी शिक्षा पर ध्यान दें। पति पत्नी में थोड़ी अनबन हो सकती है, जिससे अनावश्यक परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह बदन दर्द, पेट दर्द, जैसी बीमारियों के प्रति ध्यान रखें। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। निर्णय सोच समझकर लें।

लकी डेट : 22,23,27

कलर : लाल,पीला,मैरून

लकी दिन : सोमवार,मंगलवार,रविवार

उपाय : इस सप्ताह सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कामों से निपट कर सूर्य को अर्घ्य दें।

10. मकर राशि (Makar Weekly Rashifal) : (Capricorn Weekly Horoscope)

इस सप्ताह भाग्य के भरोसे न रहकर कर्म भी करना होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक सुखद, सफल यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी से सम्बनिधत चली आ रही चिन्ता अब दूर होगी। कारोबार में रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। आय के साधनों में वृद्धि के बीच यात्रा पर जाना सुखदायक होगा। तात्कालिक समस्या, मतभेंदों का निराकरण हो पाएगा। दूसरों को भी महत्व दें और सभी को साथ लेकर कार्य करें।

ध्यान रहे इस समय संबंधियों की मदद करनी पड़ सकती है। वाहन के कारण कोई परेशानी हो सकती है।उचित होगा अनावश्यक विवादो से बचें। इस सप्ताह सड़क पार करते वक़्त सावधान रहें, अन्यथा किसी और की लापरावाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है।

लकी डेट : 21,24,25

कलर : काला,भूरा, नारंगी

लकी दिन :रविवार,बुधवार,शनिवार

उपाय : इस सप्ताह गुड़ और गेहूं सूर्यदेव को अर्पित करें और बाद में जरूरतमंदों में इसे बांट दें।

11. कुम्भ राशि (Kumbh Weekly Rashifal) : (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह कार्यों में प्रयास, परिश्रम से संतोष रहेगा। नई योजनाएं सार्थक होंगी। इस सप्ताह नौकरी पेशा लोगों का स्थानांतरण संभावित है। पूंजी निवेश संभव है। कार्यों में प्रयास, परिश्रम से संतोष रहेगा। इस सप्ताह दांपत्य सम्बन्ध में मधुरता बनी रहेगी

उचित होगा अपरिचितों पर अधिक विश्वास न करें। आपसी तनाव, बातचीत से मन भारी रहेगा। तरह-तरह के अच्छे-बुरा विचार आएंगे। नौकरी पेशा लोगों का उच्चाधिकारियों से मतभेद रहेंगे। जबकि व्यापारी वर्ग के लिए व्यापार में परिवर्तन की आशंका बनी रहेगी। अनावश्यक विवादों से बचें।

इस सप्ताह परिवारजनों की सेहत को लेकर कुछ शिकायत हो सकती हैं। इस दौरान मांसपेशियों में खिंचाव और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस सप्ताह जोखिम उठाने वाली प्रवृतियों पर भी अंकुश लगा और खान पान पर विशेष ध्यान दें।

लकी डेट : 21,24,25

कलर : काला,हरा,भूरा

लकी दिन : रविवार,बुधवार,शनिवार

उपाय : इस सप्ताह सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल लेते हुए सूर्य को अर्पित करें।

12. मीन राशि (Meen Weekly Rashifal) : (Pisces Weekly Horoscope)

इस सप्ताह सुखद, सफल यात्रा के योग बनेंगे। तात्कालिक समस्या,मतभेंदों का निराकरण हो पाएगा। व्यापारिक सुखद, सफल यात्रा के योग बनेंगे। तात्कालिक समस्या,मतभेंदों का निराकरण हो पाएगा। कारोबार के लिए उन्नति का समय है अतः इस समय का सदुपयोग कर कठिन परिश्रम करे। यह सप्ताह विद्यार्थियो के लिए अति उत्तम परिणाम वाला रहेगा। यदि आप तैयारी कर रहे है,तो आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी।

ध्यान रहे मेहनत पर ज्यादा जोर देना होगा। संतान के परीक्षा-परिणाम परेशान कर सकते हैं। अनपेक्षित प्रस्तावों से भी परेशानी हो सकती है। गंभीर रहने से सुखद परिणाम मिलेगा। इस सप्ताह किसी भी मुद्दे पर राय देते समय ज्यादा उत्तेजित ना हों। मांसाहार और गरिष्ठ भोजन से बचें। इस सप्ताह सोच-समझकर निर्णय लें।

लकी डेट : 22,23,27

कलर : लाल,पीला,सफेद

लकी दिन : सोमवार,मंगलवार,रविवार

उपाय : इस सप्ताह गरीबों को कम्बल, ब्राह्मणों को खिचड़ी एवं तिल गुड़ का पात्र भरकर दान करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो