राशिफल

जन्माष्टमी पर बना सर्वार्थसिद्धि योग, इन राशियों पर रहेगा कृष्ण का आशीर्वाद

समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें, धार्मिक यात्रा संभव है, राजकीय बाधा दूर होगी

Aug 15, 2017 / 10:14 am

सुनील शर्मा

Sunil aaj ka rashifal

कृतिका ‘मिश्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र अंतरात्रि २.३१ तक, तदुपरांत रोहिणी ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। आज सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग सूर्योदय से रात्रि २.३१ तक तथा ज्वालामुखी नामक अशुभ योग सायं ५.४० तक व पुन: प्रारम्भ रात्रि २.३१ से। करण: बालव नामकरण प्रात: ६.४३ तक, तदन्तर कौलवादि करण रहेंगे।
मेष
व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा।

वृषभ
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी।
मिथुन
हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताया मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क
लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी।
सिंह
मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी।

कन्या
जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे। वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे।
तुला
अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। धैर्य से काम लें।

वृश्चिक
प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के योग हैं।
धनु
समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें।

मकर
व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आएंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी।
कुम्भ
न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।

मीन
आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचें। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / जन्माष्टमी पर बना सर्वार्थसिद्धि योग, इन राशियों पर रहेगा कृष्ण का आशीर्वाद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.