scriptAaj Ka Rashifal – 01 November 2021: सिंह राशि वालों की कीर्ति में होगी वृद्धि | Leo Horoscope Today 01 November 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – 01 November 2021: सिंह राशि वालों की कीर्ति में होगी वृद्धि

Published: Oct 31, 2021 08:04:03 pm

आज क्या कहते हैं आपके ग्रह?

leo.jpg
राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह के कारक ग्रह नवग्रहों के राजा स्वयं सूर्य हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोग अपने लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास और तेजी से आगे बढ़ते हैं। लेकिन कभी-कभी भटक भी जाते हैं। इस राशि के अधिकांश जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन सिंह का राशिफल क्या कहता है?
आज सिंह का राशिफल:
सिंह :- आज संतो के दर्शन के बीच आपको प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आज आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके द्वारा अपने काम को प्राथमिकता देने के चलते कार्यक्षेत्र में ये दिन काफी अच्छा रहने की संभावना है। विवाहित जातक अपने गृहस्थ जीवन को लेकर काफी प्रयास करेंगे, जिसका उन्हें लाभ भी होगा। आज जीवन साथी की सेहत परेशानी का विषय बन सकती है। आज आप आय को बढ़ाने के लिए आप कोई नया तरीका अपना सकते हैं। उचित रहेगा कि आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। यह समय आपमें से कुछ को खास सफलता प्रदान कर सकता है।
आज आपके लिए पीला व लाल रंग शुभ है।
उपाय: सूर्य देव को जल दें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो