scriptToday horoscope- 21 November 2021: सिंह राशि वाले कार्य से पहले उसकी रणनीति तय करें | leo horoscope today 21 november 2021 | Patrika News

Today horoscope- 21 November 2021: सिंह राशि वाले कार्य से पहले उसकी रणनीति तय करें

Published: Nov 20, 2021 05:22:41 pm

सिंह राशि के ग्रह आज क्या कहते हैं?

leo.jpg
राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह के कारक ग्रह नवग्रहों के राजा स्वयं सूर्य हैं।ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के 21वें दिन सिंह का राशिफल क्या कहता है?
आज सिंह का राशिफल:
किसी काम को करने से पहले उसकी रणनीति तय करें। किसी के प्रति आकर्षित होंगे। विवादों से बचें, आवास निवास की समस्या का निदान होगा। बिना सोचे समझें काम न करें। मित्रों के साथ समय व्यतीत हो सकता है। यदि आपको शैक्षणिक मोर्चे पर मदद की जरूरत है, तो आपको इसके लिए पूछना होगा।
अच्छा पेशेवर मार्गदर्शन आपके कॅरियर को आगे बढ़ाने की कुंजी बन सकता है। वित्तीय मोर्चे पर चमक बनी हुई है और लाभ मिलने की संभावना है। परिवार का कोई सदस्य किसी उपलब्धि से आपको गौरवान्वित कर सकता है।
शुभ रंग : सुनहरा भूरा

भाग्यशाली वर्णमाला: G

शुभ अंक: 8

अनुकूल सलाह : विवादों से बचें।

सिंह राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोग अपने लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास और तेजी से आगे बढ़ते हैं। लेकिन कभी-कभी भटक भी जाते हैं। इस राशि के अधिकांश जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो