scriptWeekly Horoscope : (14 जून से 20 जून 2021): सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह? | Leo Weekly Horoscope between 14 June to 20 June 2021 | Patrika News

Weekly Horoscope : (14 जून से 20 जून 2021): सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

locationभोपालPublished: Jun 14, 2021 12:01:00 pm

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा…

Singh Saptahik Rashifal between 14 June to 20 June 2021

Leo Weekly Horoscope – 14 June to 20 June 2021

हर दिन आपके जीवन में कुछ न कुछ बदलाव जरूर लाता है, ऐसे में तकरीबन हर किसी को सुबह से ही चिंता हो जाती है कि जानें आज का दिन कैसा जाएगा? ऐसे ही हर नए सप्ताह को देखकर व्यक्ति ये सप्ताह मेरे लिए कैसा रहेगा के सवाल चिंतित हो जाता है। लेकिन इसके बावजूद भविष्य के प्रति आशांवित होते हुए पूरे सप्ताह हर दिन जैसे तैसे निकाल ही देता है।

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र कई तरीकों से खास हो जाता है, कई लोगों का भी मानना है कि ज्योतिष शास्त्र हमें काफी हद तक ये बता देता है कि इस सप्ताह हमें किससे लाभ होगा व किससे हमें सतर्क रहना है।

ऐसे में यदि इन बातों को याद रखा जाए तो हम किस कारण से दिक्कत में आ सकते हैं, उससे बचकर काफी हद तक रह सकते हैं। साथ ही लाभ की भी संभावना बनी रहती है। लेकिन दैनिक दिन के राशिफल में जहां इन बातों पर कार्य करने के लिए समय कम होता है वहीं साप्ताहिक राशिफल के तहत इस पर अमल करने के लिए काफी समय समय होता है।

तो चलिए जानते हैं कि ग्रहों की गणना इस सप्ताह (14 June to 20 June) सिंह राशि वालों के लिए क्या इशारा कर रही है और उसके अनुसार यह समय इनके लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं…

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Singh Saptahik Rashifal)

यह सप्ताह शुभ फलों को दिलाने वाला साबित होता दिख रहा है। ऐसे में यह आर्थिक मामलों में आपके पक्ष मे रहने की संभवना के बीच आपके प्रयासों को सफल बनाएगा। लेकिन इस समय लापरवाही न करें। वहीं प्रेम संबंध में समय सुखी रहने के साथ ही बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से स्थितियां आपके अनुकूल होती जाएंगी।
सप्ताह की शुरुआत में वर्कप्लेस से किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। इसी गंभरीता से लें। किसी व्यक्ति की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सकारात्मक सुधार के बीच लापरवाही करने से बचें। धर्म में रुचि बढ़ने के अलावा पद में उन्नति की संभावना है।
सप्ताह के मध्य में काम का भार ज्यादा हो सकता है, अत: अपने आपको बैलेंस रखें। इस समय अप्रत्याशित रूप से बाजार में फंसा पैसा निकलने से काफी राहत मिलेगी। वहीं कारोबार की गति में वृद्धि भी होगी। इस समय प्रतिस्पर्धा नुकसानप्रद रहने की संभावना के बीच मामलों में स्पष्टता रखनी जरुरी होगी। इस समय अपना स्थान छोड़ने का विचार तक नुकसान दे सकता है। खान-पान में लापरवाही ना बरतें।
वहीं सप्ताह के अंत में दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। इस समय आप भविष्य को लेकर जितने प्लान बनाएंगे, उतना अधिक सुखी रहेंगे। सुख-सुविधा की चीजों में धन खर्च की संभावना के बीच लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इस समय जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। वहीं स्त्री की सहमति से लाभ होगा।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने के अलावा श्री गणेश जी के मंत्र का जाप करें।

लकी दिन: सोमवार, मंगलवार व रविवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो