Aaj Ka Rashifal - 20 November 2021: तुला राशि वाले अपने व्यवहार को बदलें
भोपालPublished: Nov 19, 2021 05:28:55 pm
तुला राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह?
राशिचक्र की सातवीं राशि तुला के कारक ग्रह शुक्र हैं। तुला राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक सामान्यत: स्फूर्तिवान व चंचल स्वभाव के होते हैं। ये विवादों को निपटाने में कुशल होने के साथ ही न्याय की गहरी समझ रखते हैं। चीजों को अत्यंत शिष्टता के साथ कैसे किया जाता हैं? ये उस बात को अच्छे से जानते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के 20वें दिन तुला का राशिफल क्या कहता है?