scriptSaptahik Rashifal (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021): तुला, वृश्चिक व धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह | Libra to sagittarius Weekly Horoscope between 19 to 25 july 2021 | Patrika News

Saptahik Rashifal (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021): तुला, वृश्चिक व धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

locationभोपालPublished: Jul 19, 2021 01:54:22 pm

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा…

weekly horoscope

Saptahik Rashifal

जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ बदलाव लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर कई तरह की आशाएं रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय तुला राशि से धनु राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं…

: तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। इस समय अत्यधिक व्यस्त्ता के कारण किसी भी काम को करने में ज्यादा समय लगेगा। लेकिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। उचित होगा अधीनस्थों को तनाव में आने से रोकें। वहीं इस दौरान सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा।साथ ही कहीं भी बाहर जाते समय अपनी सुरक्षा का खास ख्याल रखें।

Must read- Weekly Astrology (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021): मेष राशि से मिथुन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

Saptahik Rashifal

वहीं आपकी तरक्की में कुछ चीजें बाधा बनती दिख रही हैं। ऐसे में आप जो भी कार्य करते हैं उससे जुड़ा चीजों पर लगातार पढ़ते हुए अपने ज्ञान में इजाफा करें। आपकी ये कार्यशैली परेशानियों से निजाद दिलाने में आपकी मदद कर सकती है। लोह व्यापारियों को इस सप्ताह लाभ मिल सकता है।

ये समय परेशानी में जी रहे लोगों को राहत दे सकता है। वहीं इस समय छात्रों के लिए उचित होगा की वे अपने शिक्षकों से संपर्क में रहें। अविवाहितों के लिए उनका प्रेमी उनकी ताकत का कारण बन सकता है। वहीं इस समय आपके अग्रज को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर इस समय परिवार का माहौल खुशनुमा बने रहने की संभावना है। लेकिन, खानपान में खास ध्यान देना होगा।

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : लाल

उपाय: श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

: वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)

यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपको बस आलस्य को खुद से दूर रखना होगा। इस समय आप आर्थिक रूप से मजबूती प्राप्त कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखना होगा। इस समय अपनी लव लाइफ को संतुलित रखते हुए इसे वापस ट्रेक पर ला सकते हैं। इस सप्ताह आपके जीवन में कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके धार्मिक विश्वास और भरोसे को और मजबूत कर सकती है। उचित होगा कि घर से निकलते मां के पैर छूकर ही निकलें।

कार्यालय में आपको सजग रहते हुए बिना वजह किसी से विवाद से बचना होगा, अन्यथा बाद में यही लोग आपके प्रमोशन में कांटे सिद्ध हो सकते हैं। यह समय मीडिया क्षेत्र के कर्मचारियों व इलेक्ट्रानिक सामना का व्यापार करने वालों के लिए अच्छा साबित होता दिख रहा है।

Must Read- Weekly RASHIFAL (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021): यह सप्ताह कर्क राशि से कन्या राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा ?

weekly astrology kark to kanya

छात्रों के लिए जहां यह समय संशोधन का रहेगा वहीं नौकरी पेशा लोगों को इस समय सफलता या अप्रत्याशित लाभ मिलने की उम्मीद है। सेहत को लेकर इस समय अत्यधिक तनाव लेने से बचें। इस दौरान आपके कार्य से समाज में आपका रुतबा बढ़ा सकता है।

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : आसमानी

उपाय: हर रोज श्री हनुमान की पूजा करें।


: धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आर्थिक स्थितियों में सुधार के बीच सामाजिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का अवसर मिल सकता है। लेकिन, अपनी आंखों व अपने परिवार के बड़े बुजूर्गों की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। युवा वर्ग को कुसंगति और आलस्य से दूर रहना होगा।

इस सप्ताह जरूरत पड़ने पर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही घर परिवार में किसी आयोजन के चलते व्यस्तता रहेगी। वहीं आसपास के लोगों का सहारा भ्री आपका मनोबल बनाए रखेगा। परिवार का कोई सदस्य की बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकता है।

नौकरी पेशा लोगों के स्थानांतरण की संभावना के बीच प्रोफेशनल क्षेत्र में आपका कद बढ़ाया जा सकता है। इस समय पूर्व के किए निवेश का अच्छा रिटर्न मिलने से वित्तीय मजबूती आएगी। लेकिन, बड़े व्यापारी इस दौरान सोचा गया मुनाफा पाने में कुछ असफल रहते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान जहां आपमे से कुछ को बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है, वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए वर्तमान में खास सक्रिय रहना होगा।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : गुलाबी

उपाय: श्री रामरक्षास्त्रोत का पाठ करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो