ग्रहों की गणना इस सप्ताह (10 may to 16 may 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय तुला राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं…
तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)
सप्ताह की शुरुआत में आकस्मिक खर्च की संभावना के बीच आपको दूसरों की भावनाओं का भ्सी ख्याल रखना होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के बीच आय के मुकाबले व्यय ज्यादा होने से मन चिंतित रह सकता है।
व्यापारियों के लिए समय मध्यम होने के चलते व्यवसाय में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन भयभीत न हों, बस सही दिशा में मेहनत करते रहें।
जिससे बाद में आपको मनमुताबिक सफलता भी प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में जमीन जायदाद से संबंधी फैसला आपके पक्ष में आएगा। यात्राओं के सुखद अनुभव के बीच परिवार में जश्न का माहौल रहेगा।
इस सप्ताह आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग के बीच पूरे सप्ताह अचानक से कहीं से धन आगमन के शुभ संयोग भी बनेंगे।
सेहत संबंधी किसी भी परेशानी की अनदेखी न करें। अपने व्यस्ततम जीवनशैली में से कुछ समय सेहत के लिए जरूर निकालें। सप्ताह के अंत तक स्वयं में अनिद्रा, बेचैनी और मानसिक उलझनें महसूस कर सकते हैं। उचित होगा सुबह की सैर को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और खान—पान का ध्यान रखें। वैसे कोशिश करने पर सेहत में भी अच्छे सुधार इस सप्ताह दिखाई दे रहे हैं।
इस सप्ताह प्रेम प्रसंग में मजबूती आएगी। परिजन आपके प्रेम संबंधों को स्वीकार कर सकते हुए विवाह पर मुहर लगा सकते हैं। ध्यान रहे की परिवार के साथ-साथ अन्य रिश्ते का भी ख्याल रखना जरूरी है। अपना कुछ समय अन्य रिश्तों के लिए भी निकालें।
उपाय: देवी दुर्गा की हर रोज पूजा करें।
लकी दिन: मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार।