राशिफल

अगर शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो बनते हैं करोड़पति

शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली के शरीर पर गिरने को भी शकुन/ अपशकुन माना
जाता है

Aug 14, 2016 / 12:14 pm

सुनील शर्मा

lizard superstitions in hindi

सामान्यतया दो प्रकार की छिपकलियां होती है, एक जंगली और एक घरेलू। छिपकली की जंगली नस्ल को गिरगिट कहा जाता है जबकि घरों में पाई जाने वाली छिपकली घरेलू छिपकली कही जाती है। शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली के शरीर पर गिरने को भी शकुन/अपशकुन माना जाता है। स्त्री के शरीर के बायें भाग पर, पुरुष के शरीर के दाहिनी तरफ गिरना ठीक होता है।

इसी प्रकार छिपकली का नीचे से ऊपर की ओर चढ़ना शुभ माना जाता है। ऊपर से नीचे की ओर गिरना अच्छा नहीं होता। रविवार या मंगलवार को लाल रंग की छिपकली तथा शनिवार को काले रंग की छिपकली से कम हानि होती है। आइए आज जानते हैं शरीर के विभिन्न अंगों पर छिपकली के गिरने के क्या शुभ-अशुभ परिणाम होते हैं-

छिपकली गिरने के सामान्य परिणाम-
– शास्त्रों के अनुसार यदि दिन में भोजन करते समय छिपकली की आवाज सुनाई दे तो जल्दी ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होता है।
– अगर छिपकली समागम (सेक्स) करती हुई दिखाई दें तो किसी बहुत पुराने मित्र से मुलाकात होती है।
– यदि दो छिपकलियां आपस में लड़ती दिखाई दें तो किसी प्रियजन से अलग होने का दुख सहन करना पड़ सकता है।
– नए घर में प्रवेश करते हुए यदि गृहस्वामी को छिपकली मरी हुई व मिट्टी लगी हुई दिखाई दे तो उसमें निवास करने वाले लोग रोगी हो सकते हैं।

शरीर के विभिन्न अंगों पर छिपकली गिरने के शुभ/ अशुभ परिणाम-
– अगर माथे पर छिपकली गिरती है तो बड़ी संपत्ति प्राप्त होती है।
– बालों पर अगर छिपकली गिरे तो जीवन पर संकट होता है, मृत्यु भी हो सकती है।
– दाहिने कान पर छिपकली के गिरने से स्वर्णाभूषणों की प्राप्ति होती है।
– बाएं कान पर छिपकली गिरने से आयु बढ़ती है।
– दाहिनी आंख पर छिपकली गिरने पर किसी अच्छे दोस्त से मिलेंगे जबकि बाईं आंख पर छिपकली गिरने से जल्दी ही कोई बड़ा नुकसान होने का संकेत मिलता है।
– भौंहों पर छिपकली गिरने से आर्थिक नुकसान होता है।
– नाक पर छिपकली का गिरना भाग्योदय का संकेत है।
– मुख पर छिपकली का गिरना शीघ्र ही मधुर भोजन की प्राप्ति कराता है।
– बाएं गाल पर छिपकली गिरने पर पुराने मित्र से मुलाकात होती है जबकि दाहिने गाल पर छिपकली गिरने से उम्र बढ़ती है।
– गर्दन पर छिपकली गिरने से सौभाग्य तथा यश मिलता है।
– दाढ़ी पर छिपकली गिरने से किसी बड़े और भयावह संकट का सामना करना पड़ सकता है।
– मूंछ पर छिपकली गिरने से सम्मान की प्राप्ति होती है।
– कंठ पर छिपकली गिरने पर शत्रुओं का नाश होता है।
– दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने से वाद-विवाद, युद्ध में विजय मिलती है जबकि बाएं कंधे पर छिपकली गिरने पर नए शत्रु बनते हैं।
– दाहिने हाथ पर छिपकली गिरने पर धन लाभ तथा बाएं हाथ पर गिरने पर धनहानि होती है।
– दाहिनी हथेली पर छिपकली गिरने से नए वस्त्रों की प्राप्ति होती है जबकि बाईं हथेली पर गिरने पर धनहानि होती है।
– दाएं स्तन (अथवा छाती के दाहिनी ओर) छिपकली गिरने पर नई खुशियां मिलती है जबकि बाई छाती (स्तन) पर गिरने से घर में क्लेश होता है।
– पेट पर छिपकली गिरना नए आभूषण प्राप्त होने का संकेत है।
– कमर के बीच में छिपकली गिरने पर आर्थिक लाभ होता है। पीठ के दाईं तरफ गिरने पर सुख जबकि बाईं तरफ गिरने पर व्यक्ति रोगी बनता है।
– पीठ के बीच में छिपकली गिरने पर घर में बड़ा क्लेश होता है।
– नाभि पर छिपकली गिरने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
– दाईं जाघ पर गिरने से सुख तथा बाईं जांघ पर गिरने पर महान दुख प्राप्त होता है।
– दाएं घुटने पर छिपकली गिरना जल्दी ही किसी शुभ यात्रा का संकेत है जबकि बाएं घुटने पर गिरना सौभाग्य की हानि है।
– दाएं पैर व दाईं एड़ी पर छिपकली गिरना यानी यात्रा से लाभ मिलता है। बाएं पैर या बाईं एड़ी पर गिरने से बीमारी या घर में कलह होगी तथा दुख होगा।
– दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब ऐश्वर्य की प्राप्ति है। जबकि बाएं पैर के तलवे पर गिरने पर व्यापार में नुकसान उठाना पड़ता है।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / अगर शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो बनते हैं करोड़पति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.