scriptबना मानस और पद्य योग का शुभ संयोग, इन राशियों के लिए रहेगा खास | Manas and Padma Yoga are forming today, will be special for all zodiac sign | Patrika News

बना मानस और पद्य योग का शुभ संयोग, इन राशियों के लिए रहेगा खास

Published: Feb 10, 2016 04:34:00 pm

बुधवार को शतभिषा तथा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होने के कारण मानस तथा पद्य
योग बन रहे हैं। इन दोनों योगों के चलते आज कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा

astrology horoscope

astrology horoscope

बुधवार को शतभिषा तथा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होने के कारण मानस तथा पद्य योग बन रहे हैं। इन दोनों योगों के चलते आज कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा बस उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

मेष
आज का दिन आप के करियर के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर दिन रोचक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसायिक महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए कार्यों का आयोजन हाथ में लेंगे। अधूरे कार्य पूरा होंगे।
स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज सभी कार्य करेंगे।

वृष
मनचाही सफलता मिलने से आप खुश होंगे। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। विदेश जाने में आ रही परेशानी दूर होगी।
अनैतिक कामवृत्ति और चोरी जैसे विचारों पर संयम रखें, अन्यथा अनिष्ट हो सकता है।

मिथुन
आज कल आप का मन अपने काम में नहीं लगता। जीवनसाथी से विवादों के कारण निजी जीवन में तनाव रहेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा।
क्रोध अधिक होगा। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।

कर्क
कम समय में कार्य पूरा होने वाला है। विरोधी सक्रीय रहेंगे। भाइयों से विवाद बढेगें। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें।
स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा।

सिंह
आप की दिनचर्या में आए बदलाव से परिवार जन परेशान होंगे। राजनितिक हस्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिश्रम अधिक होगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। तंदुरुस्ती बनी रहेगी।

कन्या
आज का दिन परिवार के लिए खास रहेगा । व्यापार, कारोबार में अच्छे लोगों से सम्पर्क होगा। आर्थिक परिस्थिति में अनुकूलता का आभास होगा। निर्णय लेने में विलंब न करें। मानसिकता बदलें।
शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा।

तुला
निजी जीवन में पराक्रम व सुख समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने के योग हैं। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ होने से बच जाएंगे।

वृश्चिक
लंबित कार्य आज पुरे होंगे। सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ व उन्नति पथ प्रशस्त होगा। लेन-देन के मामले में राहत महसूस करेंगे। धैर्य, सहनशीलता रखना होगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
शारीरिक स्वास्थ्य तो बिगड़ेगा ही, मानसिक रूप से भी स्वस्थ नहीं रह सकेंगे। स्त्री वर्ग से नुकसान होने की संभावना है।

धनु
आप की लापरवाही से आर्थिक नुकसान सम्भव है। विशेष कार्य के लिए की गई भागदौड़ लाभदायी एवं सार्थक सिद्ध होगी। व्यापारिक क्षेत्र विस्तृत होगा। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी।
शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। दांपत्य जीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे।

मकर
पारिवारिक विवादों से तनाव रहेगा। नौकरी में प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम प्रसंग में विफल रहेंगे।
नकारात्मक विचारों पर काबू रखें, आंख में तकलीफ होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ
व्यवसायिक नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। सोचे कार्य सफल होंगे।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी।

मीन
करे कौन भरे कौन ऐसा ही कुछ आज का दिन रहेगा। आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लापरवाही न करें।
क्रोध अधिक होगा। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।

ट्रेंडिंग वीडियो