scriptMangalvar Rashifal: आज इन राशियों पर धन वर्षा, धनु के लिए मुश्किल दिन | Mangalvar Rashifal Aaj Ka Rashifal 7 February | Patrika News

Mangalvar Rashifal: आज इन राशियों पर धन वर्षा, धनु के लिए मुश्किल दिन

Published: Feb 06, 2023 03:46:03 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal संकेत कर रहा है कि सात फरवरी 2023 मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए मंगलमय है तो कुछ के लिए परेशानी वाला है। आज का राशिफल (Horoscope Today) में पं. चंदन श्याम नारायण बता रहे हैं कि आपके लिए कैसा रह सकता है मंगलवार । इसके लिए पढ़ें मंगलवार राशिफल (Mangalvar Rashifal)।

horoscope.jpg

horoscope today

तुला (Libra) : आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 7 फरवरी के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस दिन निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि तुला राशि के कारोबारियों को मंगलवार को लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे।

वृश्चिक : उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार मंगलवार (Mangalvar Rashifal) को वृश्चिक राशि के जातकों का बहनों से विवाद हो सकता है। इस दिन बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सोचे हुए काम में कार्यसिद्धि होगी। निवेश आदि लाभ देंगे।

धनु: पं. व्यास के अनुसार धनु राशिफल कहता है कि मंगलवार को आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद हो सकता है, इससे बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। आज के दिन कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य आज टालें वर्ना हानि होगी।
ये भी पढ़ेंः आज का राशिफल: मेष के लिए आज निवेश में धन हानि, वृषभ, कर्क के लिए आर्थिक लाभ


मकर: मंगलवार राशिफल कहता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्य की पूर्णता का समय है। यह आपके जीवन में उत्साह और प्रसन्नता की वृद्धि करेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज के दिन किए जाने वाले बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

कुम्भ : कुंभ राशि के जातक के लिए सात फरवरी का दिन शुभ है। इस दिन कुंभ राशि के जातकों को संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य सिद्धि से आपक आत्मसम्मान बढ़ेगा। इस दिन आपके व्यावसायिक शत्रुओं के परास्त होने के योग बन रहे हैं। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपको जोखिम लेने से बचना होगा।

मीन (Capricorn): मीन राशिफल 7 फरवरी के अनुसार मंगलवार को आपको अपने अधिकारो का गलत प्रयोग करने से बचना होगा। संतान के परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। हालांकि इस दिन आपको जीवनसाथी की चिंता रहेगी। रोजगार मिल सकता है। आपके लिए आज के दिन निवेश शुभ रहेगा।
https://youtu.be/LSsOklUrbt4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो