scriptमासिक राशिफल February 2023 : फरवरी में इन राशियों को मिलने वाली है खुशियां ही खुशियां, इन्हें रहना होगा सतर्क Monthly Horoscope 2023 | Masik Rashifal : Monthly Horoscope, February Horoscope Prediction | Patrika News

मासिक राशिफल February 2023 : फरवरी में इन राशियों को मिलने वाली है खुशियां ही खुशियां, इन्हें रहना होगा सतर्क Monthly Horoscope 2023

Published: Feb 01, 2023 04:32:08 pm

Submitted by:

Sanjana Kumar

ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा इस लेख में आपको बता रहे हैं किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है फरवरी का महीना, किसकी होगी तरक्की, किसे मिलने वाला है धन लाभ। मासिक राशिफल के लिए जरूर पढ़ लें ये लेख…

masik_rashifal_february_ka_rashifal.jpg

 

साल 2023 का दूसरा महीना यानी फरवरी शुरू हो गया है। इस महीने की विशेषता यह है कि इस बार फरवरी में कई बड़े ग्रह गोचर हो रहे हैं। वहीं कुछ ग्रह अस्त तो कुछ उदय होने जा रहे हैं। इसीलिए ज्योतिषविदों के मुताबिक, फरवरी का ये महीना कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। धन, कारोबार, सेहत और घर में सुख-शांति के मामले में कई लोगों को अच्छे फल प्राप्त मिलने वाले हैं। वहीं इस महीने में सूर्य-शनि की युति होने जा रही है। बुध और शुक्रगोचर करने वाले हैं। इस महीने में मेष, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि में बड़ा फेरबदल दिखेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा इस लेख में आपको बता रहे हैं किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है फरवरी का महीना, किसकी होगी तरक्की, किसे मिलने वाला है धन लाभ। मासिक राशिफल के लिए जरूर पढ़ लें ये लेख।

मेष monthly horoscope February 2023
मेष राशि के लोगों के लिए फरवरी का महीना बहुत ही पॉजिटिव रहने वाला है। इस महीने में इस राशि के लोगों में जोश और जुनून की कोई कमी नहीं रहेगी। कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। इस दौरान दोस्तों की मदद की जरूरत हो तो निसंकोच उनसे कहें। वे आपकी मदद करेंगे। महीने के उत्तरार्ध में थोड़ा सा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके व्यवहार में बदलाव कुछ आएंगे जो आपके जीवन को थोड़ा प्रभावित कर सकते हैं।

वृष monthly horoscope February 2023
वृष राशि वाले लोगों के लिए ये फरवरी का महीना मिले जुले परिणाम वाला होगा। आपकी लंबी यात्राएं होंगी। आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। आप चुनौतियों से लड़ कर आगे बढऩा पसंद करेंगे। जीवन में आपको सफलता प्राप्त होने के मार्ग प्रशस्त हो रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस महीने अपना घर बनाने के संबंध में कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आपके परिवार वालों को बहुत खुशी मिलेगी। व्यवहार में चिड़चिड़ेपन और गुस्से पर कंट्रोल रखें। महीने के मध्य में पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन monthly horoscope February 2023
इस महीने आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भाग्य के प्रभाव से आपको कार्य में सफलता मिलेगी। इस महीने आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं भी हो सकती हैं। इस माह आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। कारोबार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी टकरार हो सकती है। परिवार वालों की तबीयत का ख्याल रखना होगा। जो लोग समाज के क्षेत्र में आगे हैं, उन्हें मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क monthly horoscope February 2023
फरवरी का महीना आपके लिए कई ऐसे अवसर लेकर आ रहा है, जब आपको स्वयं को परखने की आवश्यकता पड़ेगी। इस महीने सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। उत्तरार्ध में धन की हानि के योग बनेंगे। इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी। साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मदभेद हो सकता है। दांपत्य जीवन का भी ख्याल रखें।

सिंह monthly horoscope February 2023
सिंह राशि के लोगों के लिए फरवरी का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। अगर बैंक लोन लेने में कोई परेशानी आ रही थी, तो इस अवधि में ये परेशानी दूर होगी। आपको अहंकार से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपका सबसे बड़ा शत्रु हो सकता है। छोटे भाई बहनों से आपके संबंध महीने की शुरुआत में बिगड़ सकते हैं। इस महीने अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच का रिश्ता और भी गहरा होगा।

कन्या monthly horoscope February 2023
कन्या राशि के लोगों के लिए ये महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। इस महीने आपको सेहत पर ज्यादा फोकस करना पड़ेगा। इस महीने आपको काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। ये यात्राएं आपके लिए बड़ी लाभदायक साबित होंगी। कार्य क्षेत्र हो या पढ़ाई आपको सभी जगह अपनी बुद्धि का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। इस महीने आपको अपनी मेहनत का फल भी मिलेगा।

तुला monthly horoscope February 2023
इस महीने आपको सुख प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। लोगों के सामने आपकी एक अलग पहचान बनेगी जो, आपको भी बहुत पसंद आएगी। आपका अपने मित्रों से बेहतरीन ताल-मेल रहेगा। उनकी वजह से आपको कई कार्यों में सफलता मिलेगी। वे हर काम में आपकी मदद करेंगे और एक अच्छे साथी की भूमिका अदा करेंगे। बाकी सभी मामलों में आपकी स्थिति पहले की तरह सामान्य ही रहेगी।

वृश्चिक monthly horoscope February 2023
नौकरी या व्यापार के मामले में दोस्तों और रिश्तेदारों से चर्चा बढ़ेंगी। आप इस महीने जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। पारिवारिक जीवन के बीच समय बिताएंगे। घर-गृहस्थी में सब ठीक चलेगा। परिवार के सदस्यों का सपोर्ट मिलेगा। तीसरे सप्ताह में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस महीने आपको निवेश के क्षेत्र में सावधान रहना होगा। गलत संगति से बचें। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें भी सोच समझकर फैसले लेने होंगे।

धनु monthly horoscope February 2023
यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इस महीने आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। आपको इंटरव्यू के सिलसिले में कई जगह जाना पड़ सकता है। फरवरी का महीना आपसे मेहनत कराकर आपको अच्छा फल देगा। हालांकि इस महीने आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप दृढ़ इच्छा शक्ति रखेंगे तो हर समस्या आपके लिए छोटी साबित होगी।

मकर monthly horoscope February 2023
इस महीने की शुरुआत में बुध का गोचर मकर राशि में होगा। यह स्थिति आप की चुनौतियों को और बढ़ाने वाली साबित होगी। आपकी बुद्धि किसी एक काम को लेकर बार-बार आपको सोचने पर मजबूर करेगी। आप उलझनों से दो चार होंगे। लेकिन परेशानियों में आपके दोस्त आपका साथ निभाएंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है। निवेश में पुराना फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

कुंभ monthly horoscope February 2023
इस महीने आपकी राशि में सूर्य और शनि की युति बनने जा रही है। इस युति के कारण आपको हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा। क्योंकि आपके खर्चों में वृद्धि होने के योग बनेंगे। आपको इस महीने सबसे ज्यादा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव से बचें। आपके दोस्तों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप जॉब बदलना चाहें या घर बदलना चाहें तो इस महीने आपको इस कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन monthly horoscope February 2023
महीने के मध्य में शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके कारण यह महीना इस राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छे परिणाम देने वाला होगा। इस समय आपकी आर्थिक उन्नति बहुत तेजी से होगी। आपके संपर्क कई लोगों से बनेंगे जो आपके काम में आपकी मदद करेंगे। आपकी आमदनी तेजी से बढऩे के संकेत हैं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो