वृषः इस राशि के जातक के लिए फरवरी का महीना मिलाजुला रहेगा। माह की शुरुआत में कुछ चिंता रहेगी, संतान संबंधी कुछ चिंता रह सकती है। अचानक आने वाले खर्च चिंता का कारण बन सकते हैं। माह के मध्य तक चीजें अनुकूल होती जाएंगी। दूसरे सप्ताह में कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। हालांकि सीनियर, जूनियर से कम सहयोग मिलेगा। किसी दूसरे के भरोसे काम न छोड़ें। लेनदेन में सावधानी बरतें। माह का उत्तरार्ध शुभता लिए हुए है, प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह समय शुभ है। लव लाइफ भी अच्छी बीतेगी।
मिथुनः छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ दिया जाय तो फरवरी महीना मिथुन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस महीने मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फल मिलता नजर आएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अच्छा समाचार मिल सकता है। करियर कारोबार की तलाश पूरी हो सकती है। लंबे समय से वाहन आदि खरीदना चाह रहे हैं तो इस महीने आपकी उम्मीद पूरी हो सकती है। दूसरे सप्ताह में बड़ी धनराशि पाने का योग है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्त्रोत बनेंगे। समाजसेवा से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ हो सकता है। करियर कारोबार के लिहाज से समय अच्छा है।
ये भी पढ़ेंः गौतम बुद्ध ने बताए बेचैन मन को शांत करने के तरीके, इन 6 चरणों को समझें तो आपके बस में होगा मन
कर्कः माह की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का अधिक सहयोग न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। समय अनुकूल न होने से मिलजुल कर चलने में ही भलाई है। सेहत की दृष्टि से भी समय ठीक नहीं है। माह के मध्य में छोटी दूरी की यात्रा का योग है, यात्रा के दौरान अपने सामान का खुद ही ध्यान रखें। माह के तीसरे सप्ताह में किसी कारोबार में धन लगाने से पहले सोच विचार कर लेना चाहिए। कोर्ट कचहरी के विवाद सहमति से कोर्ट के बाहर सुलझा लें तो बेहतर। कामकाजी महिलाओं के लिए चुनौती रहेगी। प्रेम संबंध में सजगता जरूरी है।

सिंहः इस राशि के लिए फरवरी का शुरुआती समय गुडलक वाला है, इस समय आपके बहुप्रतीक्षित काम होंगे। कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी, लोग आपके काम की तारीफ करते नजर आएंगे। करियर और कारोबार में प्रगति का योग है। कोर्ट का फैसला पक्ष में आ सकता है। महीने के मध्य का समय रिश्तेनातों को लेकर थोड़ा मुश्किल हो सकता है। घर परिवार के सदस्य या जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है। माह का आखिरी समय फिर सौभाग्य लाएगा।
कन्याः इस राशि के जातक के लिए भी फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में व्यस्तता रहेगी, कामकाज के सिलसिले में यात्रा का योग है। कमीशन पर काम करने वालों के लिए थोड़ी चिंता रहेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी परेशानी रहेगी। प्रेम संबंध को लेकर भी सजग रहें। नौकरी की तलाश में हैं तो महीने के अंत में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की चाल नाकाम होगी। परिश्रम से सफलता मिलेगी। महीने के आखिर में विदेश से जुड़े काम करने के इच्छुक लोगों को सफलता मिलेगी। यदि पढ़ाई, नौकरी, कारोबार के लिए विदेश जाने के इच्छुक हैं तो बाधाएं दूर होंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो शुभ समाचार मिल सकता है।