scriptMonthly Horoscope 2022: तुला, वृश्चिक और धनु राशि का नवंबर 2022 का राशिफल | November 2022 horoscope of Libra, Scorpio and Sagittarius in hindi | Patrika News

Monthly Horoscope 2022: तुला, वृश्चिक और धनु राशि का नवंबर 2022 का राशिफल

Published: Nov 01, 2022 01:18:05 pm

– इन राशिवालों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये माह?

nov_2022_masik_rashifal-tula_to_dhanu.jpg

ग्रहों में होने वाले परिवर्तन हर दिन व हर पल आपकी जिंदगी में नया बदलाव लाते रहते हैं। ऐसे में जहां हमारा हर दिन एक जैसा नहीं बीतता है। वहीं हर सप्ताह के साथ ही हर माह में भी अंतर हमें साफ देखने को मिलता है।

कई बार तो होता होता काम भी चंद दिनों में हाथ से निकल जाता है, तो कई बार जिसकी उम्मीद तक नहीं होती वह काम अचानक हो जाता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ये सभी असर दरअसल ग्रहों के परिवर्तन के कारण ही होते हैं।

ज्योतिष के जानकार एलके उपाध्याय के अनुसार ऐसे में इस बार ग्रहों की गणना के अनुसार नवंबर 2022 में जहां कुछ राशिवालों के भाग्य में वृद्धि होती दिख रही है, तो वहीं कुछ के जीवन में नई परेशानियों का आगमन होने जा रहा है। तो आइये जानते हैं तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जाताकों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2022-

तुला राशि :Libra Rashifal of November 2022

तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण रहता दिख रहा है। अपने जीवन के कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इस महीने अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन की ओर विशेष ध्यान देना होगा। ध्यान रहे लापरवाही बरतने से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव से दूर रहने के साथ ही वाहन भी सावधानी से चलाएं।

कॅरियर के लिए यह माह ठीक-ठाक रहने की उम्मीद है। इस समय कार्यक्षेत्र में आप जमकर मेहनत करेंगे और यह आपके काम में साफ दिखाई देगी। जिससे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। ध्यान रखें, कोई भी अवसर आपने हाथ से जाने न दें। व्यापार में उन्नति और सफलता अर्जित करेंगे। इस दौरान कोई भी गलत रास्ता ना अपनाएं।

महीने की शुरुआत में परिस्थितियों में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा और जैसा पहले चल रहा था वैसा ही रहेगा। लेकिन कुछ महत्वपूर्ण खर्च करने के योग बनेंगे। आप किसी के विवाह, आदि में धन लगा सकते हैं या फिर घर में कोई शुभ कार्य कर सकते हैं जिसमें आपको खर्च करना पड़ सकता है। वहीं महीने के उत्तरार्ध में खर्च और आमदनी दोनों में तेजी आएगी। कुछ गुप्त तरीकों से भी आप धन कमाने का प्रयास करेंगे, लेकिन आप के कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक मामले अटक सकते हैं। व्यापार में भी आर्थिक लाभ के योग बनने की प्रबल संभावना रहेगी।
सेहत के मामले में महीना कुछ कमजोर कहा जा सकता है। ऐसे में आपको अपने खानपान की आदतों में सुधार लाना होगा। महीने के उत्तरार्ध में किसी भी प्रकार की वाहन दुर्घटना के प्रति सचेत रहें और वाहन सावधानी से चलाएं।

पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर खींचतान की स्थिति आ सकती है, कुटुंब के सदस्यों में आपस में तनाव बढ़ सकता है और आर्थिक समस्याओं को लेकर भी किसी तरह की समस्या या गरमा गरम बहस होने की संभावना बनती है।

उपाय : शुक्रवार को कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें। साथ ही शनिवार को शाम के समय में पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर पीपल वृक्ष के सात परिक्रमा करें।

Must Read- Monthly Horoscope 2022: कर्क, सिंह और कन्या राशि का नवंबर 2022 का राशिफल

वृश्चिक राशि : Scorpio Rashifal of November 2022

नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत कमजोर हो सकती है लेकिन उत्तरार्ध आपके लिए कई महीनों में बेहतर रहने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्राओं के दौरान सतर्क रहें।

कॅरियर मामले में यह महीना अनुकूल साबित होगा। अपने काम को लेकर काफी सजग रहने के साथ ही बहुत मेहनत भी करेंगे। प्रयास सफल भी होंगे। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है । महीने के उत्तरार्ध में आप अपने कार्य क्षेत्र में पूर्व में की गई मेहनत का लाभ प्राप्त करने के अधिकारी बनेंगे। इस समय आप विरोधियों पर जीत दर्ज कर सकेंगे।

व्यापार की शुरुआत कुछ कमजोर हो सकती है, हालांकि विदेशी संपर्कों से लाभ मिलेगा। वहीं यदि आप किसी मल्टीनेशनल कंपनियाके यक किसी विदेशी माध्यम से जुड़कर कोई व्यापार करते हैं तो यह समय आपको उत्तम फल प्रदान करेगा।

आर्थिक मामले में महीने की शुरुआत काफी कमजोर रहने की संभावना है कारण यह समय आर्थिक हानि और विभिन्न प्रकार के बेतहाशा खर्चों में बढ़ोतरी की ओर इशारा करता है। 13 तारीख के बाद से खर्चों में कुछ कमी आएगी, और उसके बाद से आपके हाथ में पैसा रुकने लगेगा

व्यापारियों के लिए महीने के उत्तरार्ध में उत्तम आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे, जिससे उनकी स्थिति में सुधार आएगा। आपके कार्य सफल होंगे। वहीं नौकरी पेशा लोगों की भी तनख्वाह में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो जाएगी।

इस माह सेहत काफी कमजोर रहने की संभावना है। महीने की शुरुआत में वाहन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं उचित होगा की वाहन सावधानी से ही चलाएं। वहीं महीने का उत्तरार्ध कुछ अनुकूल रहेगा लेकिन आपको थोड़ा सा ध्यान अपने स्वास्थ्य पर भी देना ही पड़ेगा।

पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। उचित होगा कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। महीने के उत्तरार्ध में स्थितियां सुधरेंगीं।

उपाय : मंगलवार को बरगद के पेड़ पर कच्चा दूध अर्पित करें साथ ही इस दौरान स्वयं पर विश्वास रखें और किसी को भी धोखा ना दें।

धनु राशि : Sagittarius Rashifal of November 2022
महीने की शुरुआत काफी अनुकूल रहने की संभावना है। आमदनी में भी बढ़ौतरी के साथ ही यह समय पारिवारिक जीवन भी संतुष्टि प्रदान करने वाला रहेगा। हालांकि निजी जीवन में कुछ समस्याएं परेशान करने वाली हो सकती हैं। यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो यह अवसर इस महीने के उत्तरार्ध में मिल सकता है।

कॅरियर के मामले में कार्यक्षेत्र में शुभ स्थितियों का निर्माण होगा, लोग आपकी मेहनत का लोहा मनेंगे। आपके काम में बरकत होने के साथ ही आपके काम भी होगी। आप खूब मेहनत करेंगे, जिससे नौकरी में आपके संबंध वरिष्ठ अधिकारियों से भी अनुकूल बनेंग। ध्यान रखें इस दौरान आपके कुछ विरोधी सक्रिय होने का प्रयास भी करेंगे, लेकिन आप अपनी कुशलता से उन को हराने में सफल होंगे।

व्यापरियों के लिए महीने की शुरुआत कुछ उतार-चढ़ाव से भरी रह सकती है।जिसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ सकता है, लेकिन अपके अच्छे संबंध आपको अच्छा लाभ प्रदान कर सकते हैं। 13 तारीख के बाद से व्यापार की स्थितियों में सुधार होने की उम्मीद की जा सकती है।

आर्थिक मामले में महीने की शुरुआत से ही आर्थिक स्थिति प्रबल होगी। यह समय आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाने में मददगार बनेंगे। इस समय आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है। आपको एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्ति हो सकती हैं। महीने के उत्तरार्ध में आर्थिक स्थिति का थोड़ा सा ध्यान रखना होगा, और खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
इस दौरान स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। उचित होगा कि असंतुलित खान-पान से बचें। भोजन की आदतों में सुधार करें और थोड़ी भी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

पारिवारिक जीवन में परिवार से कुछ दूरी बन सकती है। आपकी बात लोगों को कड़वी लग सकती है, इससे परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। परिवार के वयस्क सदस्यों का भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय : अपने भोजन करने से पूहले हर रोज गौ ग्रास निकालना चाहिए। साथ ही हर रोज सूर्यदेव को तांबे के पात्र से अर्घ्य दें ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो