scriptNumerology 06 December 2022: इन मूलांक वालों को मिलेगा देर शाम तक शुभ समाचार | Numerology of 6 December 2022 will be a boon for you | Patrika News

Numerology 06 December 2022: इन मूलांक वालों को मिलेगा देर शाम तक शुभ समाचार

Published: Dec 05, 2022 08:27:49 pm

अंकज्योतिष 06 दिसंबर 2022: ज्योतिषशास्त्र का ही एक और भाग अंकज्योतिष को भी माना जाता है। इसकी मदद से भी किसी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिस तरह कुंडली में ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के बारे में बताती है उसी प्रकार अंक ज्योतिष में जातक का मूलांक उसके बारे में कई जानकारियों प्रदान करता है।

numerology_06_december_2022.jpg

Numerology 06 December 2022 : ज्योतिषशास्त्र का ही एक और भाग अंकज्योतिष को भी माना जाता है। इसकी मदद से भी किसी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिस तरह कुंडली में ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के बारे में बताती है उसी प्रकार अंक ज्योतिष में जातक का मूलांक उसके बारे में कई जानकारियों प्रदान करता है। यहां हर अंक का एक विशेष ग्रह कारक माना जाता है। अंकशास्त्र में मूलांक निकालने के लिए जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक को जोड़ने के पश्चात जो भी अंक आए उन अंको को तब तक जोड़ा जाता है जब तक वह सिंगल डिजीट का अंक न हो जाए, इसके बाद जो सिंगल डिजीट का अंक प्राप्त होता है वहीं जातक का मूलांक माना जाता है और वहीं जातक का भाग्यांक भी होता है। तो चलिए आज हम अंक ज्योतिष के जानकार बीडी श्रीवास्तव से जानते हैं कि 6 दिसंबर का दिन 1 से 9 तक के मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा-

मूलांक 1: आपका दिन आज मिला जुला रहेगा। व्यय की अधिकता के बीच कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल दिख रहा है। नई योजनाओं पर कार्य शुरु कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाओं के बीच व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। भावुकता में निर्णय लेने से बचें। परिवार का सहयोग तो मिलेगा लेकिन गले का रोग आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 2: आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार का वातावरण आपके अनुकूल कम ही दिख रहा है। साथियों से अनबन के चलते विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय गवाने से बचें साथ ही बहस की स्थिति से भी दूर ही रहें। व्यापार में कम ही लाभ के अवसर सामने आएंगे। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम के बीच वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 3: दिन खुशनुमा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र aऔर व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिलने की उम्मीद के बीच एकाग्रता बनाए रखें। व्यय पर नियंत्रण रखें साथ ही महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलने से कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मूलांक 4: दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संयम से कार्य करते हुए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य शुरु किसी अनुभवी से सलाह के बाद ही करें। भावुकता में आकर महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय न लें अन्यथा हानि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने के साथ ही परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव को खुद से दूर रखते हुए, वाहन का प्रयोग भी सावधानी से करें।

मूलांक 5: आज उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। मन प्रसन्न रहने के साथ ही कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर के चलते आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जोखिम भरे मामलों को लेकर सतर्क रहें। परिवार के सहयोग से दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगा। सेहत का ध्यान रखने के साथ ही वाहन के प्रयोग में भी सावधानी बरतें।

मूलांक 6: दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण कम ही आपके अनुकूल रहेगा। जोखिम भरे मामलों में निर्णय फिलहाल टालने के साथ ही व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार में लाभ के अवसर आने के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। परिवार में अनबन से मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 7: दिन खुशियों भरा रहेगा। पहले से कार्यक्षेत्र और व्यापार में चली आ रहीं समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में लाभ के अवसर आने के साथ ही प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता के बावजूद परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लेकिन पेट के रोग कुछ परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं।

मूलांक 8: दिन उतार चढ़ाव भरा वाला रहेगा। मन में चिंता के बीच कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतनी होगी। विवादों की स्थिति से दूर रहने के साथ ही वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य शुरु करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग के बीच उपहार की प्राप्ति हो सकती है। गले का रोग परेशान कर सकता हैं। वाहन का संभलकर प्रयोग करें।

मूलांक 9: दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। साथियों और अधिकारियों से कार्यक्षेत्र और व्यापार में मतभेद हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से बचें। जल्दबाजी किसी भी कार्य में न करें। व्यय की अधिकता के बीच व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूरी बनाए रखें रहें। विरोधियों से सावधान रहना होगा। परिवार के सहयोग से दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो