scriptAnk Jyotish 18 September 2022: रविवार को इन मूलांक वालों को होगा वित्तीय लाभ, जानें शुभ अंक | numerology prediction for september 18 2022 ank jyotish rashifal today lucky number | Patrika News

Ank Jyotish 18 September 2022: रविवार को इन मूलांक वालों को होगा वित्तीय लाभ, जानें शुभ अंक

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2022 05:29:28 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Ank Jyotish Rashifal 18 September 2022: अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की बर्थ डेट यानी जन्म तारीख का योग मूलांक कहलाता है। आइए जानते हैं रविवार को किन मूलांक वालों को मिलेगा शुभ समाचार…

numerology predictions 18 september 2022, aaj ka ank jyotish rashifal, today lucky number, ank jyotish rashifal 18 september 2022, अंक ज्योतिष राशिफल, dainik ank jyotish rashifal,

Ank Jyotish 18 September 2022: रविवार को इन मूलांक वालों को होगा वित्तीय लाभ, जानें शुभ अंक

Numerology Prediction for 18 September 2022: अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की बर्थ डेट यानी जन्म तारीख का योग मूलांक कहलाता है। वहीं अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन आदि से जुड़ी बातों के बारे में बताया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा…

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
आज के दिन जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। मेहनत में कमी ना रखें। अचानक धन मिलने से कर्ज से जुड़े मुद्दे भी हल होंगे। आज आपका शुभ अंक 10 है।

मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए साहस से काम लेना होगा। एकाग्र होकर काम करें। कड़ी मेहनत का फल आज मिलेगा। आपका शुभ अंक 11 है।

मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
व्यवहारिक निर्णय लेने होंगे। व्यापार वृद्धि के लिए आपको अपने कौशल का विकास करना होगा। आज आपका शुभ अंक 21 है।

मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
दफ्तर में अपने सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलना होगा। लगातार प्रयास करते रहें। काम में सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपका शुभ अंक 2 है।

मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
बेकार की बातों और विवाद में पड़ने से बचें। आज के दिन स्वयं को ऊर्जावान और मजबूत महसूस करेंगे। विरोधी परास्त होंगे। शुभ अंक 7 है।

मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 14 और 24)
आज के दिन अपनी योजनाओं के बारे में घर के किसी बुजुर्ग से विचार-विमर्श कर सकते हैं। व्यवहार कुशलता बनाए रखें। प्रेमी के लिए समय निकालें। आज आपका शुभ अंक 10 है।

मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
आज आपको अपने मन की बात सुननी होगी। आज के दिन कोई भी शुभ काम न करें तो बेहतर होगा। मन के असमंजस को दूर करने के लिए खुद के लिए भी समय निकालें। आज आपका शुभ अंक 3 है।

मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मन की शांति के लिए दिनचर्या में ध्यान को शामिल करें। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। घरेलू चिंताओं की तरफ ध्यान दें। शुभ अंक 8 है।

मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
आज का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है। मान-सम्मान मिलेगा। जीवन में परिवर्तन जरूरी है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन शुभ अंक 14 है।

यह भी पढ़ें – Shukra Rashi Parivartan 2022: शुक्र 24 सितंबर को करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन लोगों को मिलेगी खुशखबरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो