scriptAaj Ka Rashifal – 01 November 2021: मीन राशि वालों को नए संपर्क लाभ देंगे | Pisces Horoscope Today 01 November 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – 01 November 2021: मीन राशि वालों को नए संपर्क लाभ देंगे

Published: Oct 31, 2021 08:48:25 pm

आज क्या कहते हैं आपके ग्रह?

pisces.jpg
राशिचक्र की आखिरी यानि बारहवीं राशि मीन है, जिसके कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक आशावादी और निराशावादी दोनों तरह के होते हैं। दूसरों पर बोझ बनना इनको पसंद नहीं है। इसके साथ ही यह किसी के प्रति अपनी राय जल्दी नहीं बनाते है।
यह हर माहौल में अपने आपको उतार लेने में सक्षम होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन मीन का राशिफल क्या कहता है?
आज मीन का राशिफल:
आज का दिन व्यापारियों के लिए समय शुभ है। आज आपको व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ाने से लाभ होगा। वहीं कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। परिवार के कई मामलों को निपटाना होगा। आज आप खुद को भी समय देना चाहेंगे।
आज लगातार दौड़भाग में लगे रहने से थकान महसूस करेंगे। परिवार में खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ने के अंदेशे के बीच धर्म में रुचि बढ़ेगी। उचित होगा कि अपने व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयासों के साथ ही समय पर काम करना सीखें। इसके अलावा अपने विचारों पर भी नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
आज आपके लिए नारंगी व पीला रंग शुभ है।
उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो