scriptAaj Ka Rashifal – 04 November 2021: मीन राशि वालों के महत्वपूर्ण अनुबंध संभव | pisces horoscope today 04 november 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – 04 November 2021: मीन राशि वालों के महत्वपूर्ण अनुबंध संभव

Published: Nov 03, 2021 06:58:50 pm

आज दिवाली के दिन क्या कहते हैं आपके ग्रह?

pisces_1.jpg

राशिचक्र की आखिरी यानि बारहवीं राशि मीन है, जिसके कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। मीन राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।

ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक आशावादी और निराशावादी दोनों तरह के होते हैं। दूसरों पर बोझ बनना इनको पसंद नहीं है। इसके साथ ही यह किसी के प्रति अपनी राय जल्दी नहीं बनाते है।

यह हर माहौल में अपने आपको उतार लेने में सक्षम होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन मीन का राशिफल क्या कहता है?


आज मीन का राशिफल:
नौकरी में हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। निवेश से सम्बंधित महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

जिन लोगों से आप लंबे समय से नहीं मिले हैं, आज उनसे मिलना संभव है। आपकी सोशल नेटवर्किंग स्किल आज अपने चरम पर होगी। ध्यान रहे आपमें से कुछ लोगों के लिए, विशेष रूप से व्यापार में, अप्रत्याशित रूप से जोखिम लगातार बढ़ता जा रहा है।

शुभ रंग : तोता हरा

भाग्यशाली वर्णमाला: G

शुभ अंक: 16

अनुकूल सलाह: समय पर कार्य करना सीखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो