scriptपांच मिनिट के ये 3 उपाय तुरंत सुधारेंगे आपके घर का वास्तु | Quick, easy feng shui tips to improve home vastu | Patrika News

पांच मिनिट के ये 3 उपाय तुरंत सुधारेंगे आपके घर का वास्तु

Published: Nov 19, 2015 05:02:00 pm

यदि आपको अपने घर जाने का मन ही नहीं करे या एक अनाकर्षण की स्थिति हो तो इसका मतलब है कि आपके घर वास्तु बिल्कुल भी अच्छा नहीं है

wind chimes fenshui tips

wind chimes fenshui tips

आपको अपने घर में घुसते ही अगर शांति, सुकून की भावना मन में आती है तो आपके घर का वास्तु शुभ है तथा वहां पर सकारात्मक ऊर्जा प्रचुर मात्रा में हैं। यदि आपको अपने घर जाने का मन ही नहीं करे या एक अनाकर्षण की स्थिति हो तो इसका मतलब है कि आपके घर वास्तु बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसे कुछ बेहद ही आसान तथा साधारण से फेंगशुई टिप्स द्वारा आप सुधार सकते हैं।

फेंगशुई ऊर्जा के लिए लगाएं विंडचाइम्स

सकारात्मक ऊर्जा के लिए मधुर झंकार देने वाली वस्तु को घर के प्रवेश द्वार पर टांग सकते हैं। वह बांस की भी हो सकती है, जिसमें पांच से ज्यादा छड़ होनी चाहिए। ध्यान रहे छड़ों की संख्या पांच नहीं होनी चाहिए, क्योंकि अंक पांच नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

घर में लाएं संगीत घड़ी

मधुर संगीत उत्पन्न करने वाली घड़ी घर में ऊर्जा का संतुलन बनाती है। ऐसी घड़ी घर के बाहर बरामदे में या गैलरी में नहीं लगानी चाहिए। हर समय ध्वनि पैदा करने वाली घड़ी भी नकारात्मक प्रभाव डालती है।

लगाएं भगवान श्रीकृष्ण का चित्र

श्रीकृष्ण का चित्र आवासीय एवं व्यावसायिक दोनों ही स्थानों पर रखा जाना चाहिए, इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्रीकृष्ण की रासलीला के दृश्यों की तस्वीरों को भवन की पूर्व दिशा पर लगाया जा सकता है। वसुदेव की बाढग़्रस्त यमुना से श्रीकृष्ण को टोकरी में ले जाने वाली झांकी समस्याओं से उबरने की प्रेरणा देती है। परन्तु भवन में महाभारत के युद्ध दर्शाने वाली तस्वीर वास्तुशास्त्र के अनुरूप नहीं मानी जाती, इसलिए ऐसे चित्र घर में न लगाएं।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो