script29 जनवरी को राहु, केतु का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों पर पड़ेगा भारी | Rahu, Ketu will transit on 29 January 2016, worship Shiv to escape evil effect | Patrika News

29 जनवरी को राहु, केतु का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों पर पड़ेगा भारी

Published: Jan 26, 2016 01:20:00 pm

नवग्रहों में सबसे क्रूर माने जाने वाले छाया ग्रह राहु तथा केतु इस सप्ताह 29 जनवरी को अपना स्थान परिवर्तन करेंगे

Rahu Ketu Transit 2016

Rahu Ketu Transit 2016

नवग्रहों में सबसे क्रूर माने जाने वाले छाया ग्रह राहु तथा केतु इस सप्ताह 29 जनवरी को अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। दोनों ग्रह 18 माह बाद राशि परिवर्तन करेंगे, राहु कन्या राशि से सिंह राशि तथा केतु मीन राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। दोनों ग्रह अपनी नई राशि में 16 अगस्त 2017 तक रहेंगे।

राहु और केतु के इसस राशि परिवर्तन से कन्या तथा मीन राशि वालों को लंबे समय से चली आ रही मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा जबकि सिंह राशि तथा कुंभ राशि वालों के लिए बुरा समय शुरू होने का संकेत है। अन्य राशियों पर भी इस राशि परिवर्तन का प्रभाव पड़ेगा।

राहु और केतु के राशि परिवर्तन के चलते मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को आने वाले समय में अप्रत्याशित लाभ होगा जबकि कर्क, सिंह तथा कुंभ राशि वालों के लिए यह दुर्भाग्य के आने का संकेत है। इसी तरह धनु, मकर तथा मीन राशि वालों को आने वाले समय में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। उनके लिए यह मिश्रित फलदायी रहेगा।

छाया ग्रहों के राशि परिवर्तन के बुरे प्रभाव से स्वयं को बचाने के लिए जातकों को भगवान शिव अथवा भैरवजी की पूजा करना उपयुक्त रहेगा। साथ ही यदि वह तेल में मुंह देखकर उसे दान करना, दुर्गा पूजा करना तथा सप्त धान्यों का दान करना भी अच्छा भाग्य लेकर आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो