राशिफल

Rashifal 01 December: महीने के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

महीने के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

भोपालNov 30, 2019 / 06:19 pm

Devendra Kashyap

ज्योतिषाचार्य पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशिफल / Aries horoscope Today: प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव होगा। जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी का मजाक न बनाएं। नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: सत्संग का लाभ मिलेगा। हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है। छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। संतान का स्वास्थ खराब हो सकता है। घर के नौकरों से परेशान रहेंगे।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: जो भी निर्णय लें, सोच समझकर लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, वह यात्रा का लाभ ले सकते हैं। सोचे कार्यों के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: जो लोग कला लेखन से जुड़े हैं, वो ख्याति को प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल अधिकारी वर्ग से वाक् युद्ध हो सकता है। संतान उन्नति से मन प्रसन्न होगा। वाहन क्रय करने का मन हो रहा है।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: कार्य स्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कार्य को सहज पूर्ण करने में मदद करेगा। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थति में बदलाव होगा, जिससे रुके कार्यों में गति आयेगी।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: युवा वर्ग के लिए करियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। पारिवारिक विवाद के चलते तनाव रहेगा। कर्मचारियों से विवाद कार्यों में व्यवधान ला सकता है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: साझेदारी में लंबे समय से आ रहा तनाव आज खत्म हो सकता है। माह के अंत तक बजट गड़बड़ाने की चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग कार्यों को पूर्ण करेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी। अपने आगामी रणनीति किसी को न बताएं अन्याथा कार्यों में व्यवधान निश्चित है। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। नए संबंधों का लाभ मिलेगा।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: परिवारजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनों से मेल जोल बढ़ेगा। अवकाश का पूरा फायदा उठएंगे। निवेश लाभ देंगे। प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: व्यापारिक परिस्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। कारोबार में लाभकारी अनुबंध होंगे। जीवनसाथी से मतभेद संभव है।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य संबंध में सुधार के योग है। व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। विदेश जाने के योग बनेंगे। पिता से मन मुटाव होगा पर समय रहते व्यवहार दुरूस्त होंगे।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी। दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे। आकास्मिक धन लाभ के योग है। संगती बदलें, सत्संग करें। वर्चस्व में वृद्धि होगी। वायु विकार से ग्रसित रहेंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 01 December: महीने के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.