scriptRashifal 03 November: सबका दुख हरेंगे हनुमान, रविवार को बजरंगबली को अर्पित करें ये चीज | Rashifal 03 November 2019: daily horoscope Aaj Ka Rashifal | Patrika News

Rashifal 03 November: सबका दुख हरेंगे हनुमान, रविवार को बजरंगबली को अर्पित करें ये चीज

locationभोपालPublished: Nov 02, 2019 05:20:26 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

आपका हर दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आता है। कभी दिन बहुत शुभ होता है तो कभी अशुभ, लेकिन जो भी होता है व हर दिन बदलता है।

Aaj Ka Rashifal

Rashifal 28 august 2019

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी। आज हनुमान जी को गुड़ के चूरमे का भोग लगाएं।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। आज श्री हनुमान जी को गुलाब के फूलों की माला और मिठाई का भोग लगाएं।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: अध्यन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग है। आज श्री हनुमान जी को सिंदूर तेल और जनेऊ अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। आज श्री हनुमान जी को गुड़ का नैवेद्यम् लगाएं।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख सम्भव है। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। श्री हनुमान को लाल वस्त्र अर्पण करें और हलवे का भोग लगाएं।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा सम्भव है। श्री हनुमान जी के मंदिर पर लाल ध्वज अर्पण करें और फल का भोग लगायें।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा। श्री हनुमान जी को शमी पत्र अर्पण करें और बेसन के लड्डू का भोग लागएं।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें। श्री हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पण करें।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। श्री हनुमान जी को 108 तुलसी पत्र पर श्री राम नाम लिख कर अर्पण करें, कामना पूरी होगी।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: बोलने से पहले सोचें। झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है। श्री हनुमान को 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ सुनाएं।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आजकल आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं। घर में क्लेश बढ़ेगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। श्री हनुमान जी को आज सुन्दरकाण्ड का पाठ सुनाएं और लापसी का नैवेद्यम् अर्पण करें। कार्य अतीशीघ्र पूरे होंगे।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें। आज श्री हनुमान जी को गुड़-चने का भोग जरूर लगाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो