scriptRashifal 05 October: इस राशि के लोगों को अचानक मिलेगा बड़ा प्रोजेक्ट, अपना भी जान लें हाल | Rashifal 05 October 2019: daily horoscope Aaj Ka Rashifal | Patrika News

Rashifal 05 October: इस राशि के लोगों को अचानक मिलेगा बड़ा प्रोजेक्ट, अपना भी जान लें हाल

locationभोपालPublished: Oct 04, 2019 05:43:55 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

Rashifal 05 October: इस राशि के लोगों को अचानक मिलेगा बड़ा प्रोजेक्ट, अपना भी जान लें हाल

Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: कारोबार में नया अनुबंध होगा, जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग है।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बुरी संगत का साथ छोड़ दें, अन्यथा बाद में आपको बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आनंद पूर्वक समय व्यतीत होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: झूठ बोलने से बचें, नहीं तो बड़ी मुसीबत आ सकती है। अनाज तिलहन कपास और खनिज के व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोग सतर्कता से निवेश करें।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: दूसरे की ख़ुशी के लिए अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ेगा। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बहनों के साथ संबंध कमजोर रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: सोचें, समझें फिर करें। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। मामा परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अकस्मात बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। संतान की उन्न्ती होगी।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: जीवनसाथी का व्यवहार देख कर दुखी होंगे। व्यवसाय स्थल पर साज सज्जा पर धन लगेगा। आलसी प्रवृत्ति के कारण बने काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। नए लोगों से सम्पर्क होगा।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग है। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होगा। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरे के मामलों में ना पड़ें, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रस्सन होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आप बहूत जल्दी भावुकता में आ जाते हैं। दूसरे को अपने राज बताने से बचें। कम बोलें, अच्छा बोलें। आर्थिक लाभ संभव है। मांगलिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो