scriptRashifal 06 December: महीने के पहले शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा | Rashifal 06 December 2019: daily horoscope Aaj Ka Rashifal | Patrika News
राशिफल

Rashifal 06 December: महीने के पहले शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

महीने के पहले शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

भोपालDec 05, 2019 / 05:48 pm

Devendra Kashyap

Rashifal 31 October: आज का दिन इन 5 राशियों के लिये रहेगा बेहद खास, मिलेगा सबकुछ
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास


मेष राशिफल / Aries horoscope Today: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। पर इष्ट बल को मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग है। स्वास्थ से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख-शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 06 December: महीने के पहले शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो