scriptRashifal 13 October: रविवार को सतर्क रहें सिंह राशि के लोग, अपना भी जान लीजिए हाल | Rashifal 13 October 2019: daily horoscope Aaj Ka Rashifal | Patrika News

Rashifal 13 October: रविवार को सतर्क रहें सिंह राशि के लोग, अपना भी जान लीजिए हाल

locationभोपालPublished: Oct 12, 2019 05:20:01 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

Rashifal 13 October: रविवार को सतर्क रहें सिंह राशि के लोग, अपना भी जान लीजिए हाल

Aaj ka rashifal  27 September : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal  27 September : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए आपका राशिफल

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव है।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव है। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें, जैसे हैं, वेसे ही रहने में आपका फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे रहें, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते हैं।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप से द्वेष रखते हैं, सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: कार्य के प्रति आपकी रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है, समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आयेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित होंगे तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यकारी लाभ होगा।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझ बुझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: उत्साह में वृद्धि के योग है। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमे सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: व्यवहार में नम्र बनें। धन लाभ संभव है। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो