scriptRashifal 14 December: शनिवार को सावधान रहें इस राशि के लोग, बढ़ सकती है परेशानी | Rashifal 14 December 2019: daily horoscope Aaj Ka Rashifal | Patrika News

Rashifal 14 December: शनिवार को सावधान रहें इस राशि के लोग, बढ़ सकती है परेशानी

locationभोपालPublished: Dec 13, 2019 05:57:40 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

शनिवार को सावधान रहें इस राशि के लोग, बढ़ सकती है परेशानी

Aaj Ka Rashifal In Video: वृषभ राशि वालों के वाहन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, दिन शुभ
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बेहतर होगा कहीं घुमने चले जाएं। आपके अपनों को आपकी जरूरत है। मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आयेगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किये कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुडी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर जन हानि के योग है। इष्ट बल मजबूत करें।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं, समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: जरूरत मंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: जो भी करें दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुकसान होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो