scriptRashifal 14 September 2021: हनुमान जी का 4 राशियों पर रहेगा विशेष आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार? | Rashifal 14 September 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Rashifal 14 September 2021: हनुमान जी का 4 राशियों पर रहेगा विशेष आशीर्वाद, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार?

locationभोपालPublished: Sep 13, 2021 05:00:04 pm

14 सितंबर 2021 को क्या कहते हैं आपके ग्रह

14 sep2021-Rashifal

14 sep2021-Horoscope

जन्म कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर ही किसी भी व्यक्ति की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज मंगलवार Tuesday, 14 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

22 August 2021 Ka Rashifal Today Horoscope 22 August 2021
IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 14 September 2021 आज का मेष राशिफल
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। उन्नति होगी। नए दोस्त बनेंगे। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।परिजनों से विवाद से बचें।असहाय लोगों की मदद करें ।

Taurus Daily Horoscope 14 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। उचित होगा थोडा समय अपने परिवार को भी दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है।

Read more – Weekly Horoscope (13 सितंबर से 19 सितंबर 2021): इस सप्ताह चमकने वाला है किन राशियों का भाग्य?

Gemini Daily Horoscope 14 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म को भी दें। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। सतर्क रहें अन्यथा दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। परिवार के आयोजनों में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है।

Cancer Daily Horoscope 14 September 2021 आज का कर्क राशिफल
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। आज किसी असहाय की मदद जरूर करे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

Read more – Rashi Parivartan of Jupiter: गुरु का मकर राशि में प्रवेश बना रहा खतरनाक योग, जानें इस परिवर्तन का आप पर असर

rashi parivartan

Leo Daily Horoscope 14 September 2021 आज का सिंह राशिफल
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें। विजय होगी।

Virgo Daily Horoscope 14 September 2021 आज का कन्या राशिफल
कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव है।

Read more – September 2021 Rashi Parivartan- सितंबर 2021 में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

Libra Daily Horoscope 14 September 2021 आज का तुला राशिफल
आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। आज का दिन किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें। धन लाभ होगा।

Scorpio Daily Horoscope 14 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गो की राय लें।

Read more – Indian Astrology: एक बार फिर कोरोना को मिल रहा है ग्रहों का सहयोग

corona_astrology

Sagittarius Daily Horoscope 14 September 2021 आज का धनु राशिफल
दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। उचित होगा कि दिनचर्या को बदलें। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। व्यय वृद्धि सम्भव है। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी सम्भावना है, सतर्क रहें।

Capricorn Daily Horoscope 14 September 2021 आज का मकर राशिफल
रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा।यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा। अपने कपडे रहन सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं।

Read more – Monthly Horoscope 2021: सितंबर 2021 का मासिक राशिफल

Aquarius Daily Horoscope 14 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है। परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

Read more – September 2021 Festival calendar – सितंबर 2021 के त्यौहारों की लिस्ट

Pisces Daily Horoscope 14 September 2021 आज का मीन राशिफल
राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो