scriptAstrology-15 September 2021: मेष से मीन तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार? | Rashifal 15 September 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Astrology-15 September 2021: मेष से मीन तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार?

locationभोपालPublished: Sep 14, 2021 05:31:36 pm

15 सितंबर 2021 को क्या कहते हैं आपके ग्रह…

Rashifal 15 Sep2021

Horoscope 15 Sep2021

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज सोमवार Wednesday, 15 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
Rashifal Today
IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 15 September 2021 आज का मेष राशिफल
शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें।

Taurus Daily Horoscope 15 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी। धर्म से जुडी यात्रा सफल रहेगी।

Read more – Kanya Sankranti 2021: कन्या संक्राति पर इस बार क्या है खास

Gemini Daily Horoscope 15 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
परिवार में किसी समारोह की रुपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। पिता के साथ मतभेद सम्भव है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा।

Cancer Daily Horoscope 15 September 2021 आज का कर्क राशिफल
व्यवसायिक बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह कि चिंता बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में टकराव सम्भव है।

Read more – Rashi Parivartan of Jupiter: गुरु का मकर राशि में प्रवेश बना रहा खतरनाक योग, जानें आप पर असर

rashi parivartan in Sep 2021

Leo Daily Horoscope 15 September 2021 आज का सिंह राशिफल
व्यापार में नई योजनाएं लाभान्वित करेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु आप के कार्यो में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेगे।परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा।

Virgo Daily Horoscope 15 September 2021 आज का कन्या राशिफल
भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आज आप की धार्मिक आस्था बढ़ेगी।जीवनसाथी की की चिंता रहेगी बड़ा निवेश कर के जोखिम न लें।

Read more – September 2021 Rashi Parivartan- सितंबर 2021 में ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

Libra Daily Horoscope 15 September 2021 आज का तुला राशिफल
मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से हानि संभव है। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।

Scorpio Daily Horoscope 15 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होंगे। वाहन सुख मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। घर परिवार की‍ चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

Read more – Pradosh Vrat: भगवान शिव के साथ ही पाएं न्याय के देवता शनि का आशीर्वाद

rashi parivartan

Sagittarius Daily Horoscope 15 September 2021 आज का धनु राशिफल
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। परिश्रम अधिक होगा। फालतू खर्च होगा। परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। नेत्र पीड़ा संभव है।

Capricorn Daily Horoscope 15 September 2021 आज का मकर राशिफल
मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।

Read more – Monthly Horoscope 2021: सितंबर 2021 का मासिक राशिफल

Aquarius Daily Horoscope 15 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति सम्भव है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व् दुःख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंता जनक समाचार मिल सकता है।

Read more – September 2021 Festival calendar – सितंबर 2021 के त्यौहारों की लिस्ट

Pisces Daily Horoscope 15 September 2021 आज का मीन राशिफल
आय के नए स्त्रोत हाथ आएंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।धन प्राप्ति सुगम होगी। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर कष्ट रह सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो