scriptRashifal 20 October: रविवार को स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा को लेकर सचेत रहें इस राशि के लोग | Rashifal 20 October 2019: daily horoscope Aaj Ka Rashifal | Patrika News

Rashifal 20 October: रविवार को स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा को लेकर सचेत रहें इस राशि के लोग

locationभोपालPublished: Oct 19, 2019 05:01:06 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

Rashifal 20 October: रविवार को स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा को लेकर सचेत रहें इस राशि के लोग

Aaj Ka Rashifal In Video: सिंह राशि वालों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आने वाला है, सतर्क रहें
ज्योतिष पंडित श्याम नारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यों में गति आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुवा भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: कानूनी अड़चने आ सकती है। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग है। नया व्यपार शुरू हो पायगा।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आयी समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग है।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: व्यपारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो