scriptRashifal 2020: नये साल में किसकी बदलेगी किस्मत और किसे होगा नुकसान, जानें 2020 में कैसा रहेगा आपका हाल | Rashifal 2020: horoscope 2020 predictions report for all zodiac Signs | Patrika News

Rashifal 2020: नये साल में किसकी बदलेगी किस्मत और किसे होगा नुकसान, जानें 2020 में कैसा रहेगा आपका हाल

locationभोपालPublished: Dec 27, 2019 01:52:42 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

नये साल में किसकी बदलेगी किस्मत और किसे होगा नुकसान, जानें 2020 में कैसा रहेगा आपका हाल

Rashifal 2020
साल 2020 की शुरुआत पंचग्रही और व्यतिपात योग में हो रहा है। एक ही राशि में पांच ग्रहों के संचरण के कारण कहीं लाभ तो कहीं हानि की स्थिति निर्मित होगी। परस्पर विरोधी सूर्य और शनि ग्रह के समान राशि में होने के कारण मौसम बिगड़ सकता है।

पौष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि ( बुधवार ) को साल 2020 का शुभारंभ हो रहा है। साल के पहले दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र और व्यतिपात योग है। उस दिन चंद्रमा मीन राशि में संचरण करेगा, जबकि धनु राशि में सूर्य के साथ चार ग्रह शनि, बुध, गुरु और केतु रहेंगे। आइये जानते हैं साल 2020 सभी राशियों का कैसा रहेगा…
मेष राशिफल / Aries Horoscope 2020
मेष राशिफल / Aries horoscope 2020

साल 2020 मेष राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से बहुत अच्छा है।

संतान पक्ष से भी इस साल खुशी मिलेगी।

साल की शुरूआत आपके लिए थोड़ी निराशाजनक रह सकती है।
शनिदेव आपके कर्म भाव में विराजमान रहेंगे।

जिस कारण कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

साल 2020 में आपको फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।

वैवाहिक और परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
प्रेम की दृष्टि से यह साल सामान्य रहेगा।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope 2020
वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope 2020


वृषभ राशि वालों के लिए साल 2020 सामान्य रहेगा।

शनि की ढैय्या के कारण पिछले साल से चली आ रही कुछ परेशानियां इस साल भी आपको परेशान कर सकती है।
बृहस्पति देव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और घर में मंगल कार्य भी हो सकते हैं।

खुद को आध्यात्म की ओर ले जाएंगे और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
साल 2020 में संतान सुख प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि वालों के लिए साल का अंत अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope 2020
मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope 2020


मिथुन राशि के लोगों के लिए साल 2020 मध्यम फलदायी रहेगा।
साल की शुरुआत में शनि आपके सातवें भाव में रहेंगे और जनवरी के अंत से पूरे वर्ष आठवें भाव में रहेंगे।

आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं और किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
जीवनसाथी का ख्याल रखें, तबीयत गड़बड़ा सकती है।

ऑफिस में किसी के साथ बहस हो सकती है, खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य भी आपको परेशान कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के निवेश करने से पहले एक बार विचार जरूर करें।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope 2020
कर्क राशिफल / Cancer Horoscope 2020


साल 2020 कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।

कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे।
साल के मध्य में आय के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

किसी भी लंबी यात्रा के दौरान सतर्क रहना होगा, दुर्घटना हो सकती है।

रुका धन भी साल 2020 में प्राप्त हो सकता है।
शादी योग्य जातक 2020 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

साल 2020 में हर निर्णय सोच-समझकर ही लें।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope 2020
सिंह राशिफल / Leo Horoscope 2020


सिंह राशि के जातकों के लिए नया साल फलदायी साबित होगा।
रुके हुए काम पूरे होने लग जाएंगे और साथ ही जीवन में आ रही कई परेशानियां दूर हो जाएंगी।

नए साल में शादी के अच्छे रिश्ते आएंगे।

व्यापार की दृष्टि से नया साल 2020 आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।
नौकरीपेशा वाले लोगों को 2020 में प्रमोशन मिल सकता है।

इस राशि के छात्रों के लिए साल 2020 बहुत अच्छा रहेगा।

वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं, सतर्क रहना होगा।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope 2020
कन्या राशिफल / Virgo Horoscope 2020
साल की शुरुआत में ही आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है।

नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों को काम की वजह से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

साल 2020 में आपके दुश्मन बढ़ सकते हैं।
साल 2020 में परिवार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

साल 2020 में कार्य के अनुसार आपको फल नहीं मिलेंगे।

सेहत बिगड़ सकती है, स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।
जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, वाद-विवाद करने से बचें।

तुला राशिफल / Libra Horoscope 2020
तुला राशिफल / Libra Horoscope 2020


तुला राशि के जातकों के लिए साल 2020 बहुत शुभ रहने वाला है।

कार्यक्षेत्र में में सफलता मिलेगी।
प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शनि की ढैय्या की वजह से साल के बीच में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इस दौरान किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी बरतें, नुकसान हो सकता है।
वाहन चलाते समय सावधान रहें।

वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope 2020
वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope 2020


पारिवारिक दृष्टि से साल 2020 बहुत शुभ रहने वाला है।

पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है।
स्वास्थ्य के लिहाज से भी साल 2020 बहुत शुभ रहने वाला है।

साल के मध्य में स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।

साल 2020 में वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी।
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope 2020
धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope 2020


साल की शुरुआत से ही आप मानसिक तनाव में रहेंगे।

शनि की ढैय्या इस राशि के जातकों को परेशान करेगी।
परिवार में भी झगड़े हो सकते हैं।

नए काम की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी।

आर्थिक दृष्टि से भी यह साल अच्छा नहीं है, खर्चों पर लगाम लगाएं।

साल 2020 में आपको प्रमोशन मिल सकती है।
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope 2020
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope 2020

मकर राशि वालों के लिए नया साल मिलाजुला रहेगा।

कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

धन खर्च होने के कारण आप तनाव में रह सकते हैं।
पारिवारिक जीवन में धन की वजह से परेशानी आ सकती है।

वाहन चलाते वक्त सावधान रहने की आवश्यकता है।

कोई भी फैसला लेने से पहले सलाह अवश्य लें

कुंभ राशिफल / Aquarius Horosc
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope 2020

कुंभ राशि के लिए साल 2020 बहुत बेहतरीन रहेगा।

मकान, भूमि और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

नौकरीपेशा करने वालों को इस साल तरक्की मिल सकती है।

शनि की साढ़े साती के कारण साल 2020 में स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
पारिवारिक स्थिति भी अच्छी रहने की उम्मीद है।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope 2020
मीन राशिफल / Pisces Horoscope 2020

मीन राशि वालों के लिए साल 2020 फलदायी रहेगा।

मीन राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है।
नए साल में महिलाओं का विशेष सहयोग मिलेगा।

आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

नए साल में स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा।

जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो