Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा, दिन मिलाजुला
Aaj ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: भाग्य के भरोसे न बैठे कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, संत दर्शन संभव है।
वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: आज का दिन आप के लिए शुभ है। पूराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: पूराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है। आप के अपने आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।
कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें और दूसरों की भी देखा देखि न करें।
सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: कई दिनों से रुके कार्यों में गती आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदाई है।
कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।
तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: विरोधी सक्रीय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमी-भवन में निवेश कर सकते हैं, यात्रा टालें।
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुची बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ हैं। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।
मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: कई दिनों से रुके कार्यों में गती आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Horoscope News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi