scriptRashifal 25 September: बुधवार का दिन इन राशियों पर पड़ेगी भारी, इनके लिए रहेगा शुभ | Rashifal 25 September 2019: today horoscope Aaj Ka Rashifal | Patrika News

Rashifal 25 September: बुधवार का दिन इन राशियों पर पड़ेगी भारी, इनके लिए रहेगा शुभ

locationभोपालPublished: Sep 24, 2019 04:06:00 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

Rashifal 25 September: बुधवार का दिन इन राशियों पर पड़ेगी भारी, इनके लिए रहेगा शुभ

aaj ka rashifal 17 august 2019

राशिफल 17 August 2019 : आज इनको मिलेगा शुभ समाचार तो इनकी बढ़ेगी व्याकुलता

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखाओं से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। कोर्ट से जुड़े कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today : आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today : सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।



सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today : आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिये गए पैसे केसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे।
कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today : आपकी दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।
तुला राशिफल / Libra Horoscope Today : आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल बुते आगे बढेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today : अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाह हैं। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today : अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती है। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आपके लिए शनिदेव की आरधना लाभदायक रहेगी।
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today : नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में असमंजस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today : समय का सदुपयोग करे। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी ना हों। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता को बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास ना करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today : समय पर काम ना होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो