scriptRashifal 26 August 2021 : मेष से मीन तक इन 4 राशियों के लिए आज का दिन है बेहद शुभ? जानें कैसा रहेगा आपका गुरुवार? | Rashifal 26 August 2021 ka Horoscope daily astrology | Patrika News

Rashifal 26 August 2021 : मेष से मीन तक इन 4 राशियों के लिए आज का दिन है बेहद शुभ? जानें कैसा रहेगा आपका गुरुवार?

locationभोपालPublished: Aug 26, 2021 09:17:41 am

26 अगस्त को जानें अपने ग्रहों का हाल

Daily Horoscope

Dainik Rashifal

गुरुवार को हुई ग्रहों की दिशा व दशा में परिवर्तन के चलते एक बार फिर इस दिन सभी 12 राशियों पर ग्रहों के प्रभाव में बदलाव आया है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भी ग्रहों में हो रहे परिवर्तनों का असर हर रोज सभी 12 राशियों पर होता है। इसी के कारण हर दिन प्रत्येक राशि का फलादेश बदल जाता है। और हर दिन ग्रहों की स्थिति के आधार पर आने वाला फलादेश ही दैनिक राशिफल कहलाता है।

आइये समझते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक बृहस्पतिवार Thursday, 26 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

how to please lord vishnu
: Aries Daily Horoscope 26 August 2021 आज का मेष राशिफल
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। उचित होगा आप केवल सोचने की जगह कार्यों का क्रियान्वयन भी करें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
: Taurus Daily Horoscope 26 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
क्या करूं क्या न करूं इस अवस्था से बाहर निकलते हुए शांति से फैसले ले जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
Read more – August 2021 Rashi Parivartan – अगस्त 2021 के राशि परिवर्तन, यहां देखें

Gemini Daily Horoscope 26 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव। ध्यान रखें समय कम है और काम ज्यादा अत: मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं,सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
Cancer Daily Horoscope 26 August 2021 आज का कर्क राशिफल
फ़ालतू समय बर्बाद करने से बचें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान करने से बचें। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें।
Read more – Rain Astrology: जल्द ही जोरदार बारिश के योग

कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरो पर, प्राचीन मंदिरों में होने लगी सजावट
Leo Daily Horoscope 26 August 2021 आज का सिंह राशिफल
कार्य की अधिकता के कारण आज कुछ जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
Virgo Daily Horoscope 26 August 2021 आज का कन्या राशिफल
अपने वाक्यचातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें ।
Libra Daily Horoscope 26 August 2021 आज का तुला राशिफल
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
Scorpio Daily Horoscope 26 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है।
Read more – अगस्त 2021 के व्रत,पर्व व त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय

lord shiv with shri krishan
Sagittarius Daily Horoscope 26 August 2021 आज का धनु राशिफल
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें,शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा।
Read more – हथेली पर ये निशान हैं बेहद खास

Capricorn Daily Horoscope 26 August 2021 आज का मकर राशिफल
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है,इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
Aquarius Daily Horoscope 26 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
Pisces Daily Horoscope 26 August 2021 आज का मीन राशिफल
लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आप को ही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो