scriptRashifal 26 October: मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों के लिए सुकून भरा है शनिवार | Rashifal 26 October 2019: daily horoscope Aaj Ka Rashifal | Patrika News
राशिफल

Rashifal 26 October: मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों के लिए सुकून भरा है शनिवार

Rashifal 26 October: मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों के लिए सुकून भरा है शनिवार

भोपालOct 25, 2019 / 05:12 pm

Devendra Kashyap

Rashifal 13 October 2019
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: कार्यों को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। विरोधी सक्रीय होंगे। कर्ज संबंधी मामले निपटेंगे। किसी कला को सिखने में समय व्यतीत होगा।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: व्यपारिक स्थति में लाभ के योग बन रहे हैं। कई दिनों से रुके कार्यों में आज गति आएगी। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। राजकीय कार्यों में रुकावट आ सकती है, पर समाधान हो जायेगा।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: भूमि भवन के क्रय विक्रय की रूप रेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझकर करें। वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी, पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीकी का लाभ मिलेगा।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: प्रिये जन से भेंट होगी। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्यन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। वाहन सुख संभव है।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: आप किसी का अच्छा करने जाते हो और आप बुरे बन जाते हो। आप क्यों दूसरे के विवादों मे दखल देते हो। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धन लाभ संभव है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आपके अपने आपका विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी।। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होगा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। वाहन का सुख आज मिल सकता है।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। नए मित्र बनेंगे। आपके कार्यों की आलोचना होगी।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। व्यापार में नई योजना लागू हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा में अपनी वस्तु संभालकर रखें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 26 October: मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों के लिए सुकून भरा है शनिवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो