राशिफल

Rashifal 29 September: नवरात्रि के पहले दिन इन लोगों का चमकेगा भाग्य, ये होंगे मालामाल

Rashifal 29 September: नवरात्रि के पहले दिन इन लोगों का चमकेगा भाग्य, ये होंगे मालामाल

भोपालSep 28, 2019 / 05:12 pm

Devendra Kashyap

Aaj Ka Rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: जो भी करें, दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुकसान होगा।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय ना दें।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, बेहतर होगा कि कहीं घुमने चले जाएं। आपके अपनों को आपकी जरूरत है। मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आएगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधीनस्थों के किये कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: विवादित मामलो में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुडी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: नकारात्मक सोच से निराशा मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जन हानि के योग है। इष्ट बल मजबूत करें।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं हैं। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायेगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

 
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today : जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन देन संभव है। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today : घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिन्तित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसला ना लें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 29 September: नवरात्रि के पहले दिन इन लोगों का चमकेगा भाग्य, ये होंगे मालामाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.