scriptAaj Ka Rashifal – 01 November 2021: धनु राशि वालों की उलझन खत्म होंगी | sagittarius Horoscope Today 01 November 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – 01 November 2021: धनु राशि वालों की उलझन खत्म होंगी

Published: Oct 31, 2021 08:27:40 pm

आज क्या कहते हैं आपके ग्रह?

sagittarius.jpg
राशिचक्र की नवीं राशि धनु है, जिसके कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक आजाद ख्‍याल के होने के साथ ही बड़े दिल वाले भी होते हैं। ये धार्मिक होने के साथ-साथ बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ईमानदार, सच्चे, विश्वास योग्य और समझदार भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन धनु का राशिफल क्या कहता है?
आज धनु का राशिफल:

आज आप नए कार्यों को हाथ में लेने में सक्षम होंगे। इसके अलावा आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकेगा। वहीं सोच समझकर निर्णय लेने से आज व्यवसाय की उलझन भी खत्म होगी। आज नई योजनाएं शुरु होने के साथ ही श्रेष्ठजनों से मेल होगा। कोई छोटा सा परिवर्तन व्यापार में बढ़ौतरी करेगा। कोई गलतफहमी आज आपको दुखी कर सकती है। आज भूमि भवन से जुड़े मामलों में खास सावधानी बरतनी होगी। व्यापार आदि में आज लाभ संभव है।
वहीं आपमें से कुछ को अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। जिसके कारण इनके लिए व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होने के साथ ही व्यवसाय में सफलता प्रदान करता भी दिख रहा है।

आज आपके लिए पीला व सफेद रंग शुभ है।
उपाय: श्री राम की पूजा करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो