scriptToday Horoscope- 17 November 2021: धनु राशि वालों को पुराने निवेश लाभ देंगे | Sagittarius horoscope today 17 november 2021 | Patrika News

Today Horoscope- 17 November 2021: धनु राशि वालों को पुराने निवेश लाभ देंगे

Published: Nov 16, 2021 07:07:06 pm

धनु राशि वालों के ग्रह आज क्या कहते हैं?

sagittarius.jpg
राशिचक्र की नवीं राशि धनु है, जिसके कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। धनु राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक आजाद ख्‍याल के होने के साथ ही बड़े दिल वाले भी होते हैं। ये धार्मिक होने के साथ-साथ बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ईमानदार, सच्चे, विश्वास योग्य और समझदार भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह नवंबर की 17 तारीख को धनु का राशिफल क्या कहता है?

आज धनु का राशिफल:
प्रेम प्रसंग के चलते विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार मध्यम रहेगा। कार्यस्थल पर जोखिम भरे कार्य से बचें। आज अपने क्रोध पर क़ाबू रखने के साथ ही कुछ भी बोलने से पहले विचार करें।
परिजनों सहयोग मिलेगा। आपमें से कुछ के लिए नया घर बनाने का योग है। सेहत का ख्याल रखें। पिछले कुछ निवेशों से लाभ अर्जित हो सकता है।

भाग्यशाली रंग: आडू

भाग्यशाली वर्णमाला: M
शुभ अंक: 10

अनुकूल सलाह: जोखिम भरे कार्य से बचें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो