scriptSaptahik Rashifal (6-12 February): इस सप्ताह तुला और मीन के लिए गुडलक, जानें कैसा रहेगा सप्ताह | Saptahik Rashifal Prediction Weekly Horoscope 6 February | Patrika News

Saptahik Rashifal (6-12 February): इस सप्ताह तुला और मीन के लिए गुडलक, जानें कैसा रहेगा सप्ताह

Published: Feb 05, 2023 07:05:33 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

सोमवार से शुरू हो रहा सप्ताह कुछ राशियों के लिए शानदार है तो कुछ राशियों के लिए मुश्किल भरा है। इस सप्ताह (Saptahik Rashifal) तुला और मीन राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जबकि दूसरी राशियों के लोगों को कठिन परिश्रम और समझदारी दिखानी होगी। आपकी राशि क्या है और कैसे आप परेशानी से बच सकते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope), इस साप्ताहिक भविष्य फल को हम ज्योतिषियों से बातचीत के आधार पर लाएं हैं खास आपके लिए।

saptahik_rashifal_1.jpg

साप्ताहिक राशिफल

तुलाः 6 फरवरी से 12 फरवरी तक का सप्ताह तुला राशि के जातक के लिए गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही तुला राशि के जातकों को करियर और कारोबार से जुड़ी खुशखबरी मिलने लगेगी। अगर आप ट्रांसफर या पदोन्नति की आशा कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपका सपना सच हो सकता है। घर में इस सप्ताह सुख सुविधा से जुड़ी चीजों की आवक हो सकती है, जो आपको खुश रखेगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ का योग बन रहा है, हालांकि इसी के साथ धार्मिक कार्य पर आपके खर्च बढ़ने के भी संकेत मिल रहे हैं । जीवन साथी की कोई उपलब्धि घर में खुशी का कारण बन सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिकः यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक के लिए मिलाजुला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में धन और सुख की प्राप्ति होगी, लेकिन व्यर्थ की चीजों पर समय और पैसा खर्च हो सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत का भी खयाल रखना होगा। बेवजह भागदौड़ और खर्च के कारण मन खिन्न हो सकता है। विरोधी आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं, घर के किसी सदस्य मतभेद आपका मन दुखी कर सकता है। सप्ताह के आखिर में व्यवसाय के लिए की गई यात्रा लाभदायक होगी। प्रेम संबंध में बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच समझ लें, जीवन साथी की भावनाओं का खयाल रखें।

धनुः इस राशि के जातक के लिए भी यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आप पर कामकाज का बोझ बना रहेगा। टारगेट पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। मनचाही सफलता के लिए अधिक भागदौड़ करनी होगी। इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं। सरकारी कामकाज तेज होंगे, खट्टी मीठी बातों के साथ प्रेम संबंध अच्छे बने रहेंगे। लव पार्टनर आपकी ताकत बनेगा।
ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (6-12 February): इस हफ्ते मेष और सिंह राशि के अच्छे दिन, इन जातकों के लिए मुश्किल दिन

मकरः छह से 12 फरवरी की अवधि में मकर राशि के जातकों के लिए धन लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे। हालांकि आलस्य न करें वर्ना आप मौका खो भी सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। ऑफिस का कामकाज पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। महिला साथी की मदद से किसी चिंता से बाहर निकलेंगे। व्यवसाय के लिए यह अच्छा समय है, मनचाहा लाभ मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगा, घर का माहौल सुखमय रहेगा। रोजी रोटी के प्रयास सफल रहेंगे, घर में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है। अविवाहितों का विवाह हो सकता है, सिंगल व्यक्ति की जिंदगी में कोई आ सकता है।
कुंभः सप्ताह की शुरुआत कठिनाइयों से होगी, लेकिन मित्रों और स्वजनों की मदद से आप इससे निकल जाएंगे। करियर और कारोबार के लिए यात्रा का योग बन रहा है। इस दौरान आय से अधिक खर्च होगा। सप्ताह के आखिर में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोग बाजार की तेजी का लाभ उठाने में सफल होंगे। प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी, सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च होगा।

मीनः इस राशि के जातक के लिए फरवरी का दूसरा सप्ताह शुभता लिए हुए है। साहस और पराक्रम के बल पर आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते नजर आएंगे। करियर कारोबार में उन्नति होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े कारोबार में लाभ होगा, कारोबार संबंधित यात्राएं भी शुभफलदायी हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे, बचत करने में कामयाब होंगे। घर में शुभ काम के अवसर बनेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो